पटना में SVU की रेड, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर राजेंद्र कुमार के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जानिए क्या है मामला

बिहार में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है.

Patna SVU Raid : बिहार में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है. SVU की टीम लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है.

पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार के पांच अलग-अलग ठिकानों पर SVU की पांच टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं. छापेमारी के दौरान अलग-अलग परिसरों में जांच की जा रही है.

राजेंद्र कुमार के पांच अलग-अलग ठिकानों पर SVU की रेड

विभागीय कार्यालय में भी पहुंची SVU टीम

SVU की टीम पटना स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में भी पहुंची है. राजेंद्र कुमार के कार्यालय समेत पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है.

SVU कार्यालय की तस्वीर

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

राजेंद्र कुमार पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह संपत्ति उनकी आय से 100 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है. इसी मामले में SVU की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है.

जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

फिलहाल SVU की कार्रवाई जारी है. छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज, संपत्ति या अन्य सामग्री बरामद हुई है, इसकी विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है. जांच एजेंसी की रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.

Also Read : बिहार के छात्रों के लिए 'डिजिटल गुरु', अब कोटा-दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, 24x7 पढ़ाई के लिए उपलब्ध रहेंगे शिक्षक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >