"जिसका बाप अपराधी है, वो क्या बोलेगा...", सदन में सम्राट चौधरी के तीखे तेवर, तेजस्वी पर जमकर बरसे

Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में जबरदस्त सियासी गर्मी देखने को मिली. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें व्यक्तिगत हमले और तंज से सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया.

Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन एक बार फिर हंगामेदार रहा. सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जुबानी जंग ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें व्यक्तिगत टिप्पणियों से लेकर गंभीर आरोपों तक की बौछार देखने को मिली.

तेजस्वी यादव ने सदन में वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इसमें बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हो रहा है और BLO खुद ही फॉर्म पर साइन कर रहे हैं. उन्होंने पत्रकारों पर एफआईआर को लेकर भी सरकार पर हमला बोला और पूछा, “पत्रकार पर FIR कराने वाले आप कौन होते हैं?”

”चल हट लुटेरा हो-लुटेरा…”

इस बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भड़क उठे. उन्होंने तीखे अंदाज में पलटवार करते हुए कहा, “जिसका बाप अपराधी है, वो क्या बोलेगा. चल हट लुटेरा हो-लुटेरा…” जवाब में तेजस्वी ने भी तंज कसते हुए कहा, “ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला हो जाएगा.”

पेपर लीक मामले पर हुई जोरदार बहस

इससे पहले पेपर लीक मामले पर भी दोनों नेताओं में जोरदार बहस हुई. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि “बिहार पेपर लीक में नंबर वन है. ” वहीं, सम्राट चौधरी ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, “बिहार में आज तक कोई पेपर लीक नहीं हुआ है.”

CM नीतीश पर भी तेजस्वी का बड़ा बयान

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि “सीएम को भाजपा ने हाईजैक कर रखा है. उन्हें होश नहीं है, बिहार को दिलेर मुख्यमंत्री चाहिए.” इस पर जवाब देते हुए मंत्री विजय चौधरी ने चुटकी ली, “आप जब सरकार में थे तब भी हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन कर नहीं पाए.”

विजय सिन्हा पर तेजस्वी ने कसा तीखा तंज

इतना ही नहीं, सदन में विजय सिन्हा को लेकर भी तेजस्वी ने तीखा तंज कसा. उन्होंने सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा, “उनका कद इतना लंबा है कि आप पीछे-पीछे बौना टाइप चलते हैं. ” इस पर विजय सिन्हा ने भी जवाबी हमला किया, “आपके पिताजी ने बिहार को लूटकर खटारा बना दिया, जिसे नीतीश कुमार ने अब फुल स्पीड में पटरी पर लाया है.”

Also Read: बिहार विधानसभा में हंगामे के बीच तेजप्रताप ने विजय सिन्हा को किया प्रणाम, डिप्टी CM ने थपथपाई पीठ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >