Bihar Vidhan Sabha LIVE: विश्वविद्यालयों की महिला प्राध्यापकों को मिलेगा सेवा काल में 730 दिनों का अवकाश

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. सदन में पिछले सत्र के दौरान विधायकों के मारपीट मामले में तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सुनवाई नहीं हो रही है और सरकार सदन में अस्वीकृत कर दे रही है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से भाग रही है.

Live Updates
11:00 PM. 27 Jul 21 5:30 PM. 27 Jul

सरकार का ऐलान

राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में महिला प्राध्यापकों को भी अन्य महिला कर्मियों के समान 730 दिनों का अवकाश दिया जायेगा. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी मंगलवार को विधानसभा में जनक सिंह के अल्प सूचित प्रश्न का विधानसभा में जवाब दे रहे थे. उन्होंने सदन को बताया कि राज्य सरकार की नौकरियों में यह प्रावधान पहले से लागू है. वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री नेतृत्व में महिला कर्मियों को अवकाश देने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में राज्य सरकार के तहत काम करनेवाली जितनी महिला कर्मचारी है उनको पूरा सेवा काल में दो बच्चों की देखभाल के लिए कुल 730 दिनों का अवकाश दिया जाता है

11:00 PM. 27 Jul 21 5:30 PM. 27 Jul

महंगाई को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन

बिहार विधानसभा का बाहरी माहौल मंगलवार को सुबह से ही गर्म रहा. बाहर में सभी महागठबंधन के नेताओं ने महंगाई को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन किया. राजद – कांग्रेस व वामदल के नेताओं ने अपने-अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. कई विधायक आज भी हेलमेट पहकर पहुंचे थे. साथ ही पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट के कारण हो रही आमलोगों की परेशानियों को लेकर भी नारे लगाये गये.

11:00 PM. 27 Jul 21 5:30 PM. 27 Jul

चर्चा से भाग रही सरकार

तेजस्वी यादव ने कहा कि स्पीकर सीएम नीतीश कुमार के कठपुतली के रूप में काम कर रही है. तेजस्वी ने कहा कि जब तक हमें बहस का मौका नहीं मिलेगा, तब तक हम लोग सदन के भीतर नहीं जाएंगे और सदन का बायकॉट करेंगे.

7:54 PM. 27 Jul 21 2:24 PM. 27 Jul

बिहार में पंचायती राज संशोधन विधेयक 2021 पास

बिहार में पंचायती राज संशोधन विधेयक 2021 पास हो गया. इस विधेयक के पास होने से चुनाव तक राज्य में मुखिया और सरपंच का पद नहीं छीनेगा और सरकार द्वारा बनाई कमिटी काम करेगी.

7:54 PM. 27 Jul 21 2:24 PM. 27 Jul

विधानसभा का कार्यवाही फिर से शुरू

हंगामा के बाद बिहार विधानसभा का कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. सदन में विधेयक पर चर्चा हो रही है. सदन में इससे पहले विधायकों के साथ मारपीट मामले को लेकर हंगामा शुरू हुआ था.

7:54 PM. 27 Jul 21 2:24 PM. 27 Jul

कैसे खड़ा हुआ हंगामा

विधानसभा के अंदर विधायकों की पिटाई का मुद्दा गरमा गया. विस अध्यक्ष ने पूरे मामले को बेहद शालीनता से समझाया. उचित जांच व कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया. सरकार की तरफ से बोलते हुए शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने भी उचित कार्रवाई की बात कही. लेकिन तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के नेता सदन में हंगामा खड़ा करने लगे. वो इस मुद्दे पर बहस की मांग कर रहे थे. सदन की कार्रवाई दो बजे तक के लिए रोक दी गयी.

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. सदन में पिछले सत्र के दौरान विधायकों के मारपीट मामले में तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सुनवाई नहीं हो रही है और सरकार सदन में अस्वीकृत कर दे रही है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से भाग रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >