Bihar Vidhan Sabha: मानसून सत्र में विपक्ष का विरोध,काला मास्क और हेलमेट पहनकर पहुंचे नेता, कार्यवाही स्थगित
Copied link
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. यह सत्र कुल पांच दिनों का होगा. जिस दौरान सरकार 7 बिलों को पेश करेगी. विपक्ष ने सरकार को विधानमंडल में घेरने की भी पूरी तैयारी की हुई है. महंगाई, रोजगार व विधानसभा परिसर में पुलिस द्वारा विधायकों की पिटाई का मामला भी गरमाया रहेगा.
6:05 PM. 26 Jul 216:05 PM. 26 Jul
कांग्रेस का विरोध
कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने भी अपने बयानों से विरोध के स्पस्ट संकेत दे दिये हैं. अजीत शर्मा ने कहा कि सरकार को घेरने के लिए विधायकों की पिटाई के अलावा महंगाई और कोरोनाकाल में हुई मौत के मुद्दे को हथियार बनाया जायेगा.
6:05 PM. 26 Jul 216:05 PM. 26 Jul
काला मास्क और हेलमेट पहनकर जताया विरोध
मानसून सत्र में पिछले बजट सत्र के दौरान विधानसभा में विधायकों की पिटाई का मामला गरमाया रहेगा. महागठबंधन ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को इसे लेकर एक पत्र लिखा है जिसमें विधायकों के डरे-सहमे होने की बात कही गयी है. वहीं आज पहले दिन कुछ नेता हेलमेट पहनकर विधानमंडल पहुंचे. उन्होंने कहा कि उन्हें डर लग रहा है. वहीं काला मास्क लगाकर विपक्ष के कई नेता सदन पहुंचे.
6:05 PM. 26 Jul 216:05 PM. 26 Jul
सरकार की तैयारी
पांच दिन के सत्र के दौरान सोमवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 का प्रथम अनुपूरक पेश होगा, जबकि 29 जुलाई को इस पर वाद-विवाद व मतदान होगा. वहीं सत्र के अंतिम दिन 30 जुलाई को सदन में गैर सरकार संकल्प पेश होगा. सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए खुद को अपडेट कर लिया है. वहीं सीएम ने भी अपने मंत्रियों को पूरी तैयारी करने की सलाह दी है.
6:05 PM. 26 Jul 216:05 PM. 26 Jul
सदन में गूंज सकता है धर्मांतरण का मुद्दा
सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की गई है. विधानसभा में कल धर्मांतरण का मुद्दा भी उछल सकता है. कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने जबरन धर्मांतरण को गलत बताया है.
6:05 PM. 26 Jul 216:05 PM. 26 Jul
कोरोनाकाल में जान गंवाने वालों के लिए मौन
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कोरोनाकाल में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दिया और पूरे सदन ने खड़े होकर 1 मिनट का मौन रखा. कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे कोरोना योद्धाओं को भी श्रद्धांजलि दिया गया.
6:05 PM. 26 Jul 216:05 PM. 26 Jul
कांग्रेस विधायक दल नेता अजीत शर्मा का बयान
कांग्रेस विधायक दल नेता अजीत शर्मा ने सदन शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा मानसून सत्र में महंगाई,फोन टैपिंग व विधायकों पर मारपीट की कार्रवाई का मुद्दा सदन में उठाएंगे.महंगाई का मुद्दा कांग्रेस का मुख्य मुद्दा रहेगा.
6:05 PM. 26 Jul 216:05 PM. 26 Jul
कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन
मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कई नेता कोरोना गाइडलाइन्स को तोड़ते दिखे. अलग-अलग दलों के नेता बिना मास्क लगाए विधानसभा पहुंचे.
6:05 PM. 26 Jul 216:05 PM. 26 Jul
मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू
बिहार विधामंडल के अंदर मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गयी है. विस अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज के दिन को पावन बताया और कहा कि सावन की सोमवारी को मानसून सत्र का शुरू होना बेहद खास है.
6:05 PM. 26 Jul 216:05 PM. 26 Jul
दो पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं- तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव ने कहा कि जनता ने हमें सदन में चुनकर सदन में भेजा था. जनता की आवाज हम सदन में उठाने का काम करते हैं. दो पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं. दोषी पुलिसकर्मी अधिकारी हैं उन्हें भी सस्पेंड करना होगा.
6:05 PM. 26 Jul 216:05 PM. 26 Jul
तेजप्रताप यादव का सरकार पर हमला
बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र 2021 शुरू होने से पहले राजद नेता व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान सामने आया है. तेजप्रताप यादव ने विधानसभा में विधायकों के साथ मारपीट की कार्रवाई पर कहा कि सरकार के इशारों पर विधायकों को पिटवा या गया था.
4:19 PM. 26 Jul 214:19 PM. 26 Jul
सरकार ने की तैयारी
पांच दिन के सत्र के दौरान सोमवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 का प्रथम अनुपूरक पेश होगा, जबकि 29 जुलाई को इस पर वाद-विवाद व मतदान होगा. वहीं सत्र के अंतिम दिन 30 जुलाई को सदन में गैर सरकार संकल्प पेश होगा. सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए खुद को अपडेट कर लिया है. वहीं सीएम ने भी अपने मंत्रियों को पूरी तैयारी करने की सलाह दी है.
4:19 PM. 26 Jul 214:19 PM. 26 Jul
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
मुख्य बातें