Bihar: दिवाली तक झारखंड, यूपी और बंगाल से आने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ेगी, जानें वजह

Bihar: बिहार परिवहन विभाग ने दिवाली तक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड से आने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है. विभाग ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है.

Bihar: परिवहन विभाग ने दीपावली तक यूपी, बंगाल और झारखंड से आने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है. विभाग ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है. पिछले दिनों विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में यहां वे ब्रिज लगाने का निर्णय लिया गया था. अब इसे कार्यान्वित किया जा रहा है जिसके बाद बार्डर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाने लगा है. अब इन्हीं सुविधाओं से दीपावली तक सभी गाड़ियों की जांच बढ़ेगी, ताकि शराब, ओवरस्पीड, ओवर लोडिंग गाड़ियों को पकड़ा जा सकें.

सभी चेकपोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी, अधिकारियों की बढ़ेगी टीम

चेक पोस्ट पर लगने वाले इस वे ब्रिज के माध्यम से वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी. खासकर ओवरलोडेड वाहनों को पकड़ना आसान होगा. इस समय झारखंड से बड़ी संख्या में वाहन आते हैं, जो प्रारंभिक जांच के बाद चेक पोस्ट से निकल जाता है. ऐसे में ओवरलोडेड वाहनों की समुचित जांच नहीं हो पाती है. इसका लाभ असामाजिक तत्व उठा लिया करते हैं.शराबबंदी के बाद भी राज्य में इन्हीं बार्डर इलाकों से शराब का अवैध कारोबार करते है. विभाग ने सभी बार्डर पर अधिकारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, साथ ही, चलंत टीम बनाकर भी गाड़ियों की जांच के लिए अधिकारियों की डयूटी बांटी जायेगी.

नवादा का रजौली बेहद संवेदनशील चेकपोस्ट

नवादा का रजौली बेहद संवेदनशील चेकपोस्ट है. यहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं. खास कर झारखंड से आने-जाने का यह महत्वपूर्ण रास्ता है. स्टोन च्पिस समेत कई सामग्री वाहनों से झारखंड से आते हैं. इसमें कई वाहन अवैध भी होते हैं.यहां शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बड़ी खेप हमेशा पकड़ी जाती रही है.ऐसे में यहां वे ब्रिज लगाना बेहद आवश्यक था. इससे अवैध परिचालन पर रोक लगायी जा सकेगी. अवैध परिचालन वाले वाहनों पर दंड करना आसान होगा. साथ ही उनसे जुर्माना वसूलना संभव हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें: क्या बिहार में दिवाली से लेकर छठ तक बंद रहेंगे स्कूल! छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट

Bihar Politics: ‘तेजस्वी यादव का महागठबंधन में अस्तित्व नहीं बचा है’, नित्यानंद राय ने लालू परिवार पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >