बिहार के इन जिलों में तैनात हुए तीनों ट्रांसजेंडर दारोगा

बिहार पुलिस में चयनित ट्रांसजेंडर दारोगा को उनका जिला आवंटित कर दिया गया है. ट्रांसजेंडर दारोगा मधु ने बताया कि वो किस तरह थाने में काम करेंगी.

बिहार पुलिस में 1239 दारोगा को सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपा. इन पुलिस अवर निरीक्षकों में तीन ट्रांसजेंडर्स (bihar transgender daroga) भी शामिल हैं. बंटी कुमार, रोनित झा और मधु कश्यप को भी अब पोस्टिंग मिल चुकी है. पहली बार बिहार पुलिस में तीन ट्रांसजेंडर दारोगा शामिल किए गए हैं. वहीं सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 78 हजार और पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी. छह महीने के अंदर यह बहाली होगी. इधर, तीनों ट्रांसजेंडर दारोगा को जिला आवंटन कर दिया गया है.

तीनों ट्रांसजेंडर दारोगा की तैनाती

बिहार पुलिस में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर दारोगा चयनित किए गए हैं. तीन ट्रांसजेंडर में समस्तीपुर के बंटी कुमार, सीतामढ़ी के रोनित झा और पटना की मधु कश्यप का चयन हुआ है. इनमें बंटी कुमार को बक्सर, रोनित झा को सुपौल और मधु कश्यप को समस्तीपुर जिले में पोस्टिंग मिली है. तीनों अब अपने-अपने आवंटित जिलों में जाकर योगदान देंगे.

ALSO READ: Bihar News: बिहार ने रचा इतिहास, एक साथ तीन ट्रांसजेंडर बनें दरोगा, CM ने दिया नियुक्ति पत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >