Bihar Train News: रेलवे यात्रियों के लिए बेहद खास खबर, नए नियम के बाद अब एजेंट से पहले ले सकते हैं तत्काल टिकट

Bihar Train News: बिहार में रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह के नियम लाए जा रहे हैं. ऐसे में एक और नियम लागू किया गया है. जिसके बाद रेलवे के यात्री अब एजेंट से पहले ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे. इससे ट्रेन यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा.

Bihar Train News: कई बार त्योहारों, छुट्टियों या फिर विशेष परिस्थिती के वक्त कहीं जाने के लिए बिहार के साथ-साथ कई राज्यों में ट्रेन का टिकट बुक करवाना बेहद मुश्किल हो जाता है. कई बार तो वेबसाइट ही क्रैश हो जाता या फिर ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिती के कारण टिकट मिल पाना सिर दर्द बन जाता है. लेकिन, इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे की ओर से नया नियम लागू कर दिया गया है, जिसके बाद ट्रेन यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. रेलवे की ओर से यह बेहद खास कदम माना जा रहा है.

इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

दरअसल, अब तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान जिन लोगों के IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होंगे, उन्हें बुकिंग खुलने के पहले 10 मिनट तक प्राथमिकता दी जाएगी. यानी कि, साफ तौर पर कहा जा सकता है कि, पहले 10 मिनट तक जो एजेंट हैं, वे टिकट बुक नहीं कर पायेंगे. बल्कि, उनका ही टिकट बुक होगा, जिसका अकाउंट आधार से लिंक होगा. इधर, रेलवे की माने तो, IRCTC के 13 करोड़ एक्टिव यूज़र हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 1.2 करोड़ यूजर्स ही ऐसे हैं, जिनका अकाउंट आधार से लिंक है. वहीं, बाकी करीब 11 करोड़ 80 लाख अकाउंट्स की अब विशेष जांच की जाएगी.

रेलवे जांच में करेगा एआई का इस्तेमाल

बता दें कि, इस बार रेलवे की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल जांच के लिए किया जा रहा है. ऐसे एजेंटों को पकड़ा जाएगा, जो ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर या टूल्स का इस्तेमाल कर टिकट बुक करते हैं. खबर की माने तो, करीब 20 लाख अकाउंट अब तक संदिग्ध पाए गए हैं. जांच के बाद ही एक्शन लिया जाएगा. वहीं, रेलवे के इस नियम से जो असली यात्री हैं, उन्हें टिकट लेने में बेहद आसानी होगी. पहले 10 मिनट में जिनका अकाउंट आधार से लिंक होगा, उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी.

Also Read: बिहार की महिला अफसर के ठिकानों पर छापा: नकद, जेवर, जमीन और फ्लैट… करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >