Bihar Train News: बिहार के इस जिले से दक्षिण भारत का सफर होगा आसान, चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग

Bihar Train News: बिहार की राजधानी पटना से दक्षिण भारत के बीच का सफर आसान होने वाला है. दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. जिससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. यह स्पेशल ट्रेन हफ्ते में सिर्फ एक बार चलेगी.

Bihar Train News: बिहार की राजधानी पटना से केरल जाना बेहद आसान होने वाला है. दरअसल, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एर्नाकुलम से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जिसके बाद बिहार से केरल आना-जाना आसान हो जाएगा. अक्सर छुट्टियों और त्योहारों के मौसम में दक्षिण भारत से बिहार के लिए ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. ऐसे में इस नए स्पेशल ट्रेन का परिचालन बेहद लाभदायक साबित होगा.

27 जुलाई से होगा परिचालन

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन 27 जुलाई से 15 अगस्त तक हर सप्ताह में एक बार चलेगी. बता दें कि, इस ट्रेन में एडवांस रिजर्वेशन 18 जुलाई 2025 से ही शुरू कर दी गई है.

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 06085 हर शुक्रवार रात 11:00 बजे एर्नाकुलम से रवाना होकर सोमवार सुबह 3:30 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 06086 हर सोमवार रात 11:45 बजे पटना से खुलेगी और गुरुवार सुबह 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी.

सभी श्रेणी के यात्रियों के लिए व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे. जिसमें 1 एसी टू टियर, 2 एसी थ्री टियर, 13 स्लीपर कोच और 4 जनरल डिब्बे शामिल हैं. वहीं, रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Accident: सहरसा में बोलेरो और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत, 6 से ज्यादा लोग घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >