Bihar Train News: बिहार के इन जिलों से गुजरेगी नई साप्ताहिक ट्रेन, जानिए कहां-कहां रुकेगी और टाइमिंग

Bihar Train News: बिहार के लोगों के लिए एक खुशखबरी आ गई है. दरअसल, झारखंड के गोड्डा से अजमेर के दौराई के बीच साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. लेकिन, यह ट्रेन बिहार के कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इसके साथ ही टाइमिंग भी बता दी गई है.

Bihar Train News: बिहार में लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. झारखंड के गोड्डा से अजमेर के दौराई के बीच साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन होगा. इस ट्रेन से बिहार के लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है. दरअसल, यह ट्रेन बिहार के कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. यह नई सुविधा न केवल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार देगी. बता दें कि, सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को एक पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी. बता दें कि, यह ट्रेन झाझा, क्यूल, शेखपूरा, नवादा, तिलैया, गया, डेहरी ओन- सोन, सासाराम, भभुआ रोड से होकर गुजरेगी.

ये होगी ट्रेन की टाइमिंग…

ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, 19604 नंबर वाली साप्ताहिक ट्रेन गोड्डा, देवघर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर टुंडला, दिल्ली, गुरूग्राम ,रेवारी, के रास्ते दुराई अजमेर तक चलेगी. तो वहीं, वापसी में 19603 नंबर की दुराई अजमेर-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक रविवार को शाम के 15.30 बजे अजमेर से खुलेगी और अगले दिन सोमवार को रात के 22.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी. कुल मिलाकर देखा जा सकता है कि, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ओनसोन, गया तैलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, झाझा के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव…

इसके साथ ही ट्रेन के ठहराव को लेकर भी घोषणा कर दी गई है. यह साप्ताहिक ट्रेन पौरायाहाट, हंसडीहा, मोहनपूर, देवघर, जेसीडीह, झाझा, क्यूल, शेखपूरा, नवादा, तिलैया, गया, डेहरी ओन- सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, चुनार, मिर्जापुर, (प्रयागराज) सुबेदारगंज, फतेहपुर, गोविंदपूरी (कानपुर), ईटावा, टुंडला, अलिगढ़ जक्शन, गाजियाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, अटेली, नारनोल, नीम का थाना, रिंन्गांस, फुलेरा, किशनगढ़ से होकर अजमेर पहुंचेगी.

Also Read: दरभंगा से दिल्ली-मुंबई तक खरीदी थी बेनामी संपत्ति, बिहार के पूर्व AIG की 2.81 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी होगी जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >