Bihar Train News: दीवाली-छठ पर बिहार आने के लिये कम पड़ रही स्पेशल ट्रेनें! इन जिलों के लिए बढ़ रही वेटिंग

Bihar Train News: दीवाली-छठ पर बिहार आने के लिये ट्रेनें कम पड़ रही हैं. रांची रेल मंडल की तरफ से त्योहारी सीजन को लेकर अब तक 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. कई ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं. इसके साथ ही ट्रेनों में वेटिंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है.

Bihar Train News: दीवाली-छठ का त्योहार आने वाला है. इन त्योहारों को लेकर काफी बड़ी संख्या में लोग बिहार आते हैं. रांची रेल मंडल की तरफ से त्योहारी सीजन को लेकर अब तक 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद सीटें कम पड़ जा रही हैं.

इन जिलों में आने वाली ट्रेनों में फुल हो रही सीटें

दरअसल, ट्रेनों में भीड़ बढ़ती ही जा रही है. कई ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं या फिर बहुत कम ही सीटें बची रह गई है. इसके साथ ही ट्रेनों में वेटिंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है. जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर, पटना, आरा, गया के साथ अन्य मार्गों के लिये ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है. दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु से बिहार आने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है.

12000 स्पेशल ट्रेनों की हुई थी घोषणा

हालांकि, तेजी से सीटें फुल होने के कारण यात्रियों की तरफ से ट्रेन के कोच बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है. इसके साथ ही और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाने की मांग कर रहे हैं. खासकर छठ के दौरान सीटें अधिक फुल होने की खबर है. मालूम हो देशभर में त्योहारों को देखते हुए 12000 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा सरकार की तरफ से की गई थी. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी ट्रेनें चलाई जायेगी.

स्पेशल बसों के परिचालन का भी एलान

इसके अलावा स्पेशल बसों के परिचालन का भी एलान किया गया. 1 सितंबर से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी, जिससे यात्री अपनी यात्रा की योजना समय पर बना सकें. इन बसों का संचालन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए रोजाना होगा. इससे इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी से राहत मिलेगी.

Also Read: Bihar Election News: नामांकन के पहले दिन ही पसरा सन्नाटा, इन विधानसभाओं में एक भी प्रत्याशी पर्चा भरने नहीं पहुंचे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >