बिहार से Vikramshila Express समेत 9 ट्रेनें सोमवार को चलेंगी, जानिये किन ट्रेनों को नहीं किया गया रद्द

अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे को टारगेट बनाया तो ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया. वहीं रविवार के बाद सोमवार को भी कई ट्रेनें रद्द हुई. सोमवार को 9 ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे होकर गुजरेगी.

Bihar Train News: अग्निपथ योजना के विरोध (Agneepath Scheme Protest) में प्रदर्शनकारी रेलवे को टारगेट बनाए हुए हैं. बिहार में कई स्टेशनों पर उत्पात मचाया गया तो कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया. इस बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया और दिन में ट्रेनों का परिचालन दो दिनों से पूरी तरह बंद कर दिया है. रविवार को पूर्व मध्य रेल से खुलने व गुजरने वाली कुल 362 ट्रेनें कैंसिल रही. सोमवार को भी पूमरे से चलने वाली 346 ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि इस रूट से गुजरने वाली नौ ट्रेनें रात में चलेंगी.

ट्रेन कैंसिल होने से यात्री परेशान

रविवार को पटना जंक्शन व भागलपुर समेत कइ प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बड़ी तादाद में यात्री स्टेशन पहुंच गये लेकिन जब उन्हें ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी मिली तो उनके पसीने छूट गये. इनमें कई यात्री ऐसे भी थे जिनके लिए यात्रा करना बेहद जरुरी था. कई यात्रियों ने हंगामा भी किया.

विधि व्यवस्था को लेकर ट्रेनों का परिचालन रद्द

वहीं पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था को लेकर सोमवार को पूमरे से चलनेवाली ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. लेकिन यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सोमवार को पूमरे से गुजरनेवाली नौ ट्रेनें चलायी गयी हैं.

Also Read: Bihar Train News: श्रमजीवी, मगध सहित 346 ट्रेनें आज रहेंगी रद्द, विक्रमशिला समेत 9 ट्रेनें रात में चलेंगी
विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें चलेंगी

पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली नौ ट्रेनों में विक्रमशिला एक्सप्रेस भी शामिल है. इसके अलावा भागलपुर-सूरत, हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी, हावड़ा-जैसलमेर, हावड़ा-नयी दिल्ली दुरंतो , हावड़ा-भोपाल, कुंभ एक्स्प्रेस, सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन भी सोमवार को होगा. इन ट्रेनों को शाम में चलाया जाएगा. हालांकि रविवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस को खुलने के समय रद्द कर दिया गया जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ गया था.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >