जहां चालान कटा होगा, वहीं होगी सुनवाई, सितंबर में सभी जिलों में लगेंगे शिविर, मिलेगी 50 फीसदी छूट

Bihar Traffic Challan: बिहार में लंबित ई-चालान भुगतने वाले वाहन चालकों के लिए परिवहन विभाग सितंबर में दोबारा तीन दिवसीय वन टाइम सेटलमेंट’ शिविर लगाने जा रहा है. इस योजना के तहत वाहन मालिक अपने लंबित ट्रैफिक चालान पर 50 प्रतिशत तक की भारी छूट का लाभ उठा सकेंगे.

Bihar Traffic Challan: बिहार में एकमुश्त यातायात चालान निबटान योजना यानी वन टाइम सेटलमेंट प्लान के तहत सितंबर में दोबारा सभी जिलों में शिविर लगेगा.जहां वाहन चालक लंबित इ-चालान मामले का निबटारा करा सकेंगे. परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर में लगने वाले वन टाइम सेटलमेंट शिविर को कम से कम तीन दिनों तक लगाया जाये और जिसमें सिर्फ लंबित वाहन जुर्माना राशि का निबटारा हो सके.

नौ मई को सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई की गयी, जिसमें मात्र 20 हजार वाहन चालक योजना का लाभ उठा सके. इस भीड़ को देखते हुए विभाग इस दिशा में कार्रवाई कर रही है, ताकि अधिक से अधिक वाहन चालकों को योजना का लाभ मिल सके. पेमेंट की सुविधा को और सरल किया जायेगा.

जहां चालान कटेगा, वहीं होगी सुनवाई

विभाग के मुताबिक लोक अदालत में उसी जिले के मामले की सुनवाई होगी, जहां चालान कटा होगा. ऐसे सभी वाहन मालिकों को उस जिले में सुनवाई के लिए जाना होगा. किसी दूसरे जिले की लोक अदालत में सुनवाई नहीं होगी. इसे आम लोगों के बीच सितंबर से पहले प्रचारित किया जायेगा, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो सके.

लोक अदालत में दूसरे जिलों में कटे चालान मामले पर सुनवाई नहीं करने के पीछे राजस्व वसूली में जिलों को मिला लक्ष्य बड़ा कारण है. विभाग हर जिलों को राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित करती है.ऐसे में जहां भी चालान को काटा गया है, चालान की रकम उसी जिले के डीटीओ कार्यालय के पास जमा होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

50 प्रतिशत तक छूट

परिवहन विभाग के मुताबिक लोक अदालत में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने वालों , प्रावधानों नियमों, विनियमों और अधिसूचनाओं का उल्लंघन सहित अन्य यातायात उल्लंघन से जुड़े लंबित इ- चालान का 50 प्रतिशत राशि जमा कर वाहन चालक आसानी से लंबित चालान निबटारा कर पायेंगे.

इसे भी पढ़ें: खान सर के पार्टनर रहे निखिल सर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- इसने मेरा संस्थान मुझसे छीन लिया

बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ा तोहफा, 16 बीएएस अधिकारी बने आईएएस, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >