Bihar Tourist Place: बिहार पवेलियन और 5डी थियेटर के साथ बेहद शानदार होगा टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, फन के लिये मिलेगा नया स्पॉट

Bihar Tourist Place: पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में बन रहा टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर बेहद शानदार होने वाला है. यहां आने वाले लोगों को कई तरह की फैसिलिटी मिलेगी. इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार की तरफ से भी अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं.

Bihar Tourist Place: बिहार में लोगों के मौज-मस्ती के लिये एक नया टूरिस्ट स्पॉट बनकर तैयार हो रहा है. पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर बनाया जा रहा है. यहां ऑडिटोरियम के साथ-साथ टूरिस्ट फैसिलिटी को बेहतर तरीके से डेवलप करने को लेकर आदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से दिया गया है. दरअसल, केसरिया बौद्ध स्तूप को देखने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं. ऐसे में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर बनने से उनका मजा दोगुना हो सकता है.

टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में होंगी ये सुविधाएं

  • टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में 5डी थियेटर बन रहा है, जहां 48 व्यक्तियों के बैठने की सुविधा होगी. यहां बौद्ध शिक्षाओं से संबंधित फ्रेम प्रदर्शित किये जायेंगे.
  • बिहार पेवेलियन बनेगा, जहां बिहार के ऐतिहासिक विरासत से जुड़े फ्रेम प्रदर्शित किये जायेंगे. साथ ही राज्य की सांस्कृतिक इम्पॉर्टेंस को दर्शाने वाले एजुकेशनल डिस्प्ले बनेंगे.
  • 90 से ज्यादा मूर्तियां विशेष बॉक्स टाइप के स्ट्रक्चर में स्थापित होंगी. खुले इलाकों में कलात्मक मूर्तियों को प्रदर्शित किया जायेगा.
  • बिहार के अलग-अलग ऐतिहासिक बौद्ध स्मारकों की आठ प्रतिकृतियां भी रखी जायेंगी. इन्हें परिसर के चारों कोनों में स्थापित किया जायेगा.

टूरिस्टों को मिल सकेगी बड़ी सहूलियत

दरअसल, टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के जरिये पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलेगी. लोग बौद्ध धर्म के बारे में जान पायेंगे और बिहार के गौरवशाली गाथा के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे. गुरुवार को सीएम नीतीश ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि केसरिया बौद्ध स्तूप को सुरक्षित रखने और विकसित करने के लिए कई तरह के काम कराये गये हैं. इस परिसर को सुरक्षित रखें, इसका रख-रखाव और विकास के लिए कार्य करें. साथ ही साथ उन्होंने पर्यटकीय सुविधाओं का भी ख्याल रखने को कहा.

Also Read: पटना और दिल्ली के बीच इस दिन से चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, तेजस से भी कम समय में पहुंचेगी दिल्ली, जानें किराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >