Bihar Tourism: बिहार में पहली बार ले सकेंगे वर्ल्ड क्लास कैरावैन बस का मजा, लग्जरी होटल जैसी फैसिलिटी, जानिये किराया

Bihar Tourism: बिहार में लोग पहली बार कैरावैन बस का मजा ले सकेंगे. दो बसें पटना पहुंच गई हैं. इस बस में पर्यटकों को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी मिलेगी. जल्द ही बुकिंग भी शुरू होने वाली है. पर्यटन विभाग की तरफ से यह बड़ी पहल मानी जा रही है.

Bihar Tourism: बिहार में घूमने की चाह रखने वाले लोगों का मजा और भी बढ़ने वाला है. राज्य में टूरिज्म को नयी गति देने के लिए पर्यटन विभाग ने एक बड़ी पहल की है. दरअसल, पहली बार वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस कैरावैन बसें जल्द पर्यटकों के लिए उपलब्ध होने जा रही हैं. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की तरफ से खरीदी गयी आधुनिक लग्जरी बसें पटना पहुंच चुकी हैं. जल्द ही इनकी बुकिंग शुरू कर दी जायेगी.

कैरावैन बस में कैसी मिलेगी फैसिलिटी?

कैरावैन बसें एक मोबाइल होटल की तरह डिजाइन की गयी है. इनमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं लोगों को मिलेगी. जैसे कि आरामदायक 7 सीटें और 4 स्लीपर बर्थ, मनोरंजन के लिए 5 एलइडी टीवी, मिनी किचन, बाथरूम, म्यूजिक और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं. इन बसों की मदद से पर्यटक यात्रा के दौरान रहने, सोने, टीवी देखने, गाना सुनने और खाना पकाने जैसी सभी सेवाओं का आनंद ले सकेंगे. होटल या फिर रेस्टॉरेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

साथ ही ये बसें जहां चाहें रुकने और अपनी सुविधा के मुताबिक यात्रा की योजना बनाने की स्वतंत्रता देगी. पर्यटकों को बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की अधिकारिक वेबसाइट (bstdc. bihar.gov.in) या मोबाइल नंबर के माध्यम से बसों की बुकिंग की सुविधा दी जायेगी.

कितना देना पड़ेगा किराया?

फिलहाल दो बसें पटना पहुंच चुकी है. इनके चालू होने के बाद पर्यटन यात्राएं और अधिक आरामदायक और आकर्षक बनेगी. बसों का किराया 75 रुपये प्रति किलोमीटर होगा और न्यूनतम 250 किलोमीटर की बुकिंग अनिवार्य होगी. एक दिन के लिए लगभग 20,000 रुपये में होगी. पटना में 12 घंटे और 75 किलोमीटर की यात्रा के लिए 11 हजार में बुकिंग सुविधा रहेगी.

इन जगहों का सफर होगा आसान

इन बसों से बोधगया-नालंदा वन-डे ट्रिप, वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व सफारी और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थानों के लिए कस्टमाइज्ड यात्रा पैकेज दिया जायेगा. कैरावैन बसें नालंदा, बोधगया, राजगीर, वैशाली सहित बिहार के प्रमुख पर्यटन जगहों की यात्रा करायेगी और एक आरामदायक अनुभव देगी. एक ट्रिप में कई जगहों की यात्रा का अनुभव मिलेगा.

Also Read: Bihar News: सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बिहार में एनकाउंटर, बेगूसराय में पुलिस ने कुख्यात अपराधी शिवदत्त को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >