पटना: गड्ढे में मिला किशोरी का शव, मौत को लेकर अलग-अलग दावे से उलझी पुलिस जांच

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के पास गड्ढे से एक 13 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ है. शव की हालत और परिजनों के बयानों से मौत का रहस्य गहरा गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Patna News : मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन आमस-दरभंगा सड़क के समीप सोमवार की शाम गड्ढे से 13 वर्षीय किशोरी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान महमदपुर निवासी ओमप्रकाश पासवान की पुत्री पूजा कुमारी (13) के रूप में हुई है.

ग्रामीणों ने गड्ढे में देखा शव

ग्रामीणों ने गड्ढे में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना 112 पुलिस को दी. 112 मुख्यालय से सूचना मिलने के बाद धनरूआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर थाने ले आयी. पुलिस के अनुसार, शव काफी क्षतिग्रस्त अवस्था में था और चेहरे पर खरोंच के निशान भी मिले हैं.

शव की पहचान छिपाने की आशंका

कुछ ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि किशोरी के शव की पहचान छिपाने के लिए उस पर किसी ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया होगा. हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. घटनास्थल की स्थिति को लेकर भी स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं.

रविवार शाम से लापता थी किशोरी

बताया जाता है कि किशोरी रविवार की शाम से लापता थी. हालांकि, परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी. मामले में तब नया तथ्य सामने आया, जब एसडीपीओ-1 राघव दयाल से घटना को लेकर जानकारी ली गयी.

परिजनों ने पानी में डूबने की बात कही

एसडीपीओ-1 के अनुसार, परिजन लिखित रूप से बता रहे हैं कि किशोरी रविवार की शाम शौच के लिए गयी थी और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. वहीं, शव मिलने की जगह और उसकी स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >