BPSC के खिलाफ फिर होगा आंदोलन? 21 सितंबर तक संभावित था TRE-4 का नोटिफिकेशन, दो दिन ही बाकी...

बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में रोष है. 21 सितंबर से शुरू होने वाली प्रक्रिया पर अभी भी संशय बना हुआ है, जिससे छात्र आंदोलन की राह पर जा सकते हैं.

BPSC TRE 4 : बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा आंदोलन की आहट फिर आने लगी है. वजह है बीपीएससी टीआरई 4 नियुक्ति प्रक्रिया का ऐलान. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Public Service Commission) ने एक सितंबर से शुरू होनेवाली नियुक्ति प्रक्रिया को यह कह कर टाल दिया था कि विज्ञापन में संशोधन की आवश्यकता है. संशोधन के बाद 21 सितंबर से प्रक्रिया फिर से शुरू होने की संभावना है. अब इस तारीख के आने में दो ही दिन बाकी है, लेकिन आयोग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. यही बात अब अभ्यर्थियों के गुस्से की वजह बनती जा रही है.

BPSC मामले पर अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

छात्र नेता दिलीप ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी

पटना में शुक्रवार को छात्र नेता दिलीप कुमार ने फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर आयोग 21 सितंबर से फॉर्म नहीं भरवाता है, तो सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेंगे.

उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार नोटिफिकेशन में बदलाव कर अभ्यर्थियों को परेशान कर रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. छात्र नेता ने कहा कि शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर TRE-4 की बहाली के लिए 21 सितंबर से आवेदन शुरू होने की सूचना दी गयी है. ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है. उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और तय समय पर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.

क्या BPSC और शिक्षा विभाग में फंसा है पेंच?

दिलीप कुमार का कहना है कि शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर TRE-4 की बहाली के लिए 21 सितंबर से आवेदन शुरू होने की सूचना दी गयी है. हालांकि आयोग की ओर से अभी तक प्रक्रिया शुरू होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. इसी बीच BPSC के अध्यक्ष लंबी छुट्टी पर चले जाते हैं. शिक्षा विभाग संशोधित अधियाचना BPSC को नहीं भेजता है. यह सब लोग मिलकर बिहार के छात्रों को बेवकूफ बना रहे हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा.

BPSC TRE 4 : पहले सरकार ने मानी थी आंदोलनकारियों की कई मांगें

पटना में बड़े आंदोलन के बाद बीते माह 28 अगस्त को ही बिहार सरकार ने TRE-4 में एकल परीक्षा लागू करने, वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट और डोमिसाइल नीति का पालन करने पर सहमति जताई थी. आंदोलनकारियों ने इसे छात्रों की एकजुटता की जीत बताया.

आंदोलनकारियों के अनुसार TRE-4 यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब एकल परीक्षा का प्रावधान लागू किया जाएगा. TRE-1, TRE-2 और TRE-3 की तर्ज पर TRE-4 की परीक्षा कराने की बात कही गई है. साथ ही वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट व्यवस्था लागू करने और डोमिसाइल नीति का पालन करने पर भी सरकार ने सहमति जताई है.

हालांकि परीक्षा कब से होगी, प्रस्तावित बदलाव लागू होंगे या नहीं, अब सबसे बड़ा सस्पेंस इसी बात को लेकर है. जब तक आयोग आधिकारिक तौर पर नियुक्ति प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी नहीं करता है, तब तक तस्वीर साफ नहीं हो सकेगी.

यह भी पढ़ें :

VIDEO: बिहार के छात्रों की जीत, सरकार ने मानी आंदोलनकारियों की मांगें, TRE-4 में एकल परीक्षा का ऐलान

Explainer: TRE-4 में सिंगल एग्जाम से 70वीं BPSC तक, पटना में छात्रों के प्रदर्शन की क्या है वजह?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजनी पांडेय

अंजनी पांडेय 10 से अधिक वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों के संपादन-प्रकाशन के साथ ही न्यूज़रूम ऑपरेशन्स, सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन और पब्लिक मैसेजिंग का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. कंटेंट डेवलपमेंट, ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और ऑडियंस इंगेजमेंट में विशेषज्ञता है. गूगल-रॉयटर्स से डिजिटल जर्नलिज्म और AI से जुड़े विषयों पर प्रमाणिकता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >