Bihar Teacher: 29 स्कूल में शून्य, 354 में सिर्फ एक शिक्षक, अब ACS ने जारी किया सख्त निर्देश

Bihar Teacher: बिहार में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर हुए ट्रांसफर के बाद कई सरकारी स्कूल पूरी तरह शिक्षक विहीन हो गए हैं. शिक्षा विभाग की समीक्षा में 29 ऐसे स्कूल मिले जहां एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं है. विभाग ने जिलाधिकारियों (DM) को तत्काल शिक्षकों के तैनात करने के निर्देश दिए हैं.

Bihar Teacher: बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. इस वजह से कई ऐसे सरकारी विद्यालय बिना शिक्षक के हो गए हैं. वहां से सभी शिक्षकों ने अपना ट्रांसफर करा लिया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने समीक्षा में पाया कि बिहार के कुल 29 विद्यालयों में एक भी शिक्षक कार्यरत्त नहीं हैं. राज्य में कुल 354 ऐसे विद्यालय हैं जहां मात्र एक शिक्षक हैं.

जिलाधिकारियों से क्या कहा गया

शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों से कहा है कि इन स्कूलों में तत्काल शिक्षकों को भेजा जाये ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो. दरअसल राज्य में बड़े पैमाने पर हुए शिक्षकों के ट्रांसफर से राज्य के कई सरकारी विद्यालय बिना शिक्षक के हो गए हैं. डॉ. एस सिद्धार्थ ने अपनी समीक्षा में पाया है कि विशेष परिस्थितियों में हुए स्थानांतरण-पदस्थापन की कार्रवाई से कुछ विद्यालय पूरी तरह शिक्षक विहीन हो गए हैं और कई स्कूलों में केवल एक या दो शिक्षक ही रह गए हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शिक्षक-छात्र अनुपात

साथ ही कुछ विद्यालयों में छात्र-शिक्षक का अनुपात भी 40 से अधिक पाया गया है. अपर मुख्य सचिव ने सभी जिला पदाधिकारियों को लिखे अपने पत्र में कहा है कि प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम तीन शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए है.

साथ ही मध्य विद्यालयों एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की तैनाती की जाए. उन्होंने जिलाधिकारियों को अपने स्तर से इसकी समीक्षा कर ऐसे स्कूलों में तत्काल अस्थाई ट्रांसफर के माध्यम से शिक्षक विहीन विद्यालयों या जहां शिक्षक कम हैं, उसमें शिक्षकों की उपलब्धता जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस स्टेशन का सितंबर तक बदल जायेगा लुक, यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >