Bihar Teacher News: बिहार के सभी शिक्षक मार्च तक पूरा कर लें यह काम, नहीं तो बाद में पछताना होगा

Bihar Teacher News: बिहार के सभी शिक्षकों के लिए जरूरी खबर है. जिन्होंने अब तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपना प्रोफाइल पूरी तरह अपडेट नहीं किया है. वे जल्दी से इस प्रक्रिया को पूरी कर लें. मार्च के बाद आपको कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग ने प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लक्ष्य से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट करवाने का निर्देश दिया है. राज्य के साढ़े पांच लाख से अधिक शिक्षकों में से लगभग 97,000 शिक्षक अब तक अपने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पाए हैं. इसे लेकर अब शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं.

डीईओ को भेजी गई शिक्षकों की लिस्ट

शिक्षा विभाग ने उन शिक्षकों की एक लिस्ट पटना सहित अन्य जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेज दी है. इस लिस्ट में वैसे शिक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अब तक अपने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं. शिक्षकों से उम्मीद की जा रही है कि वे मार्च 2025 तक इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे, अन्यथा उन पर और संबंधित डीईओ पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है.

प्रशिक्षण के लिए टैगिंग नहीं करवाई

शिक्षा विभाग के मुताबिक, सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को हर साल सेवाकालीन प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है. इस साल कई शिक्षकों ने प्रशिक्षण के लिए टैगिंग तक नहीं करवाई है. विभाग ने साफ किया है कि अगर मार्च तक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किए गए, तो शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वेतन वृद्धि के लाभ से वंचित किया जाना भी शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मार्च 2025 तक पूरी कर लें प्रक्रिया

बिहार शिक्षा विभाग का यह निर्देश शिक्षकों की जवाबदेही और कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जिन शिक्षकों ने अभी तक अपने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें मार्च 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

ALSO READ: Bihar Cold Day Alert: अगले दो दिन पड़ेगी असली ‘माघ की सर्दी’, चलेगी शीतलहर, धूप को भूल जाइए…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >