Bihar Teacher News: सरकारी शिक्षकों को आवंटित स्कूलों की लिस्ट हुई वायरल, शिक्षा विभाग ने लिया सख्त एक्शन

Bihar Teacher News: बिहार में 26,665 स्थानांतरित शिक्षकों की स्कूल आवंटन सूची के 35 पेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. अपर मुख्य सचिव ने दोषियों पर निलंबन की चेतावनी दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग इन दिनों एक नई परेशानी में फंसा हुआ है. हाल ही में स्थानांतरित शिक्षकों की स्कूल आवंटन सूची के लगभग 35 पेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इस लीक हुई सूची ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है. शिक्षा विभाग को इसकी शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

26,665 शिक्षकों को किया गया था स्कूल आवंटित

गुरुवार को शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण श्रेणी एक से छह तक के कुल 26,665 शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया था. यह प्रक्रिया ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से की गई थी. स्थानांतरण के लिए दिसंबर 2024 में 1.30 लाख शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से चयनित शिक्षकों को उनके अनुरूप विद्यालय आवंटित कर दिए गए थे.

लीक हुई लिस्ट की पुष्टि नहीं

हालांकि, वायरल हुई सूची की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है, फिर भी यह घटना प्रशासनिक प्रणाली की पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है. अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है.

दोषियों पर हो सकती है कार्रवाई

डॉ. सिद्धार्थ ने यह स्पष्ट किया है कि जांच के बाद जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सामने आएगी, उन पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह पता लगाने का निर्देश भी दिया है कि सूची कहां से और कैसे वायरल हुई.

ALSO READ: Teacher Vacancy: बिहार में निकली शिक्षकों की भर्ती, 7279 पदों पर मांगे गए आवेदन, ये है लास्ट डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >