Bihar Teacher: ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 20 जून से मिलेगा लेटर, इस दिन से करेंगे ज्वाइन…

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी शिक्षक पिछले कई महीनों से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में एक लाख तीस हजार शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है. शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने कहा कि, 20 जून से शिक्षकों नए स्कूल का लेटर मिलना शुरू हो जाएगा.

Bihar Teacher Transfer: बिहार में सरकारी स्कूल के शिक्षक लगातार ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं. शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द लेटर जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच बड़ा अपडेट बिहार के एक लाख तीस हजार शिक्षकों से जुड़ा सामने आ गया है. लंबे समय का इंतजार अब खत्म होगा और पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी माध्यम से शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया होगी. शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ ने बड़ी जानकारी साझा की है. एसीएस एस. सिद्धार्थ ने कहा कि, एक लाख तीस हजार शिक्षकों को 20 जून से नए स्कूल के लिए लेटर मिलना शुरू हो जाएगा.

ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि, ट्रांसफर को लेकर जानकारी ई-शिक्षा कोष एप के माध्यम से मिल जाएगी. इसके साथ ही नए स्कूल को भी शिक्षक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर देख सकते हैं. किसी को भी डीईओ कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, ज्वाइनिंग को लेकर कहा कि, शिक्षकों का ट्रांसफर लेटर मिलने के बाद 23 से 30 जून तक वे नए स्कूल में ज्वाइन कर लेंगे. इसे लेकर सभी जिलों के डीईओ को आदेश दिया गया है. ट्रांसफर को लेकर डीईओ को ही आदेश दिया गया है कि, वे सुनिश्चित करें कि तबादले के बाद सभी शिक्षक समय पर योगदान करें.

जिलों के डीईओ को दी जिम्मेदारी

इस दौरान एसीएस एस. सिद्धार्थ ने साफ कर दिया कि, शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए कहीं भी इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है. बता दें कि, ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया और डिजिटल तरीके से पूरी प्रक्रिया को कराया जा रहा है. पोर्टल आधारित आवेदन, सत्यापन, वरीयता सूची और स्कूल आवंटन सहित सभी काम ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं. दरअसल, भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई गई. ऐसे में बिहार के एक लाख तीस हजार शिक्षकों का ट्रंसफर होना है.

Also Read: IAS Promotion In Bihar: बिहार में 14 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, ADG कुंदन कृष्णन को भी मिला अतिरिक्त प्रभार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >