बिहार शिक्षक नियुक्ति: अब तीन की जगह पांच बार परीक्षा देने का मिलेगा मौका

बिहार शिक्षक नियुक्ति: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. अब अभ्यर्थियों को तीन की जगह पांच बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा. बीपीएससी शिक्षक नियमावली 2023 में संशोधन किया गया है. बीपीएससी की परीक्षा में तीन अवसर गंवा चुके अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति में चौथा और पांचवा मौका मिलेगा.

अब तीन की जगह पांच बार का मौका

बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सरकार ने दी है. अब तीन की जगह पांच बार परीक्षा देने का मिलेगा मौका. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाली चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में बैठने की अधिकतम अवसर मिलेगा. बीते 15 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 में संसोधन कर अवसरों की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच कर दी गई है.

असफल अभ्यर्थी को अब TRE 4 और 5 में भी मौका

अब सरकार ने 1.60 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है. बीपीएससी ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के अधिकतम अवसर को बढ़ाकर तीन से पांच कर दी है. इससे अभ्यर्थी न केवल टीआरइ- 4 में बैठ सकेंगे बल्कि उसमें असफल रहे अभ्यर्थी टीआरइ – 5 में भी बैठ सकते हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >