Bihar Sports Complex: इस जिले में बनेगा शानदार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस, मिलेंगी ये व्यवस्थाएं

Bihar Sports Complex: राजधानी पटना में नया स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण होने वाला है. इसके लिए भवन निर्माण विभाग की ओर से एजेंसी का चयन भी कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिकेट ग्राउंड भी तैयार किया जाएगा.

Bihar Sports Complex: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी आ गई है. राजधानी पटना में नया स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाने वाला है. पटना के गर्दनीबाग में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सह मिनी क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, भवन निर्माण विभाग ने एजेंसी का चयन भी कर लिया है. एजेंसी इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन मॉडल के मोड में इसे तैयार करेगी. डिजाइन भी चयनित एजेंसी की ओर से तैयार किया जाएगा. नए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में क्रिकेट एडमिन ब्लॉक सह इंडोर क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा.

अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

बता दें कि, नया स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. खेल परिसर में भवन निर्माण विभाग की ओर से अत्याधुनिक क्रिकेट ग्राउंड बनाया जाएगा. अन्य सुविधाओं की बात की जाए तो, क्रिकेट ग्राउंड में 10 पिच और खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए 5 अलग से पिच तैयार किए जाएंगे. इनमें प्रशासनिक भवन, जिम, कैफेटेरिया, पार्किंग क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित क्षेत्र को भी शामिल किया गया है. जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

यातायात की भी होगी सुविधा

नए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के बारे में यह भी जानकारी सामने आई है कि, गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर से पास पश्चिमी भाग में क्रिकेट स्टेडियम सह आउटडोर मैदान का निर्माण किया जाएगा. स्टेडियम के परिसर में पार्किंग की उचित व्यवस्था होगी. इतना ही नहीं, मैदान के अंदर ही सड़क का निर्माण किया जाएगा. ताकि, अलग-अलग मैदानों में जाने में आसानी हो. दरअसल, यातायात की सुविधा भी मौजूद रहेगी.

निर्माण कार्य में इतना आयेगा खर्च…

वहीं, नए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण में आने वाली लागत को लेकर बताया जा रहा है कि, करीब 26 करोड़ 64 लाख 45 हजार 204 रुपये से निर्माण किया जाएगा. यह पूरे 9.5 एकड़ में फैला होगा. इस तरह से देखा जा सकता है कि, आधुनिक तरीके से गर्दनीबाग में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सह मिनी क्रिकेट स्टेडियम निर्मित होगा. जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा और भी निखरने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: Chandan Mishra Murder Case: ‘जेल से निकालकर शेरू का एनकाउंटर हो…’ चंदन मिश्रा के पिता ने रोते-रोते की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >