Bihar Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इन 4 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का बढ़ा समय…

Bihar Special Train: बिहार में गर्मी की छुट्टियों के दौरान कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थी. इस बीच अब खबर है कि, 4 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है, ताकि रेलवे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो.

Bihar Special Train: गर्मी की छुट्टियों के दौरान रेलवे प्रशासन की ओर से कई समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके कारण समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई. इस बीच अब बड़ी खबर रेलवे यात्रियों के लिए ही आ गई है. दरअसल, भीड़ की समस्या यात्रियों को झेलनी ना पड़े, इसके लिए 4 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है. रेलवे के इस फैसले से मुजफ्फरपुर के साथ उत्तर बिहार के लोगों को खास सुविधा मिलेगी.

इन 4 जोड़ी सेपशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी…

  1. वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 07311) वास्को द गामा से 30 जून से 25 अगस्त तक हर सोमवार को चलेगी. तो वहीं, मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा स्पेशल (गाड़ी संख्या 07312) मुजफ्फरपुर से 3 जुलाई से 28 अगस्त तक हर गुरुवार को चलेगी.
  2. मैसूर-दरभंगा स्पेशल (गाड़ी संख्या 06211) मैसूर से 1 जुलाई से 26 अगस्त तक हर मंगलवार को चलेगी. जबकि, दरभंगा-मैसूर स्पेशल (गाड़ी संख्या 06212) दरभंगा से 5 जुलाई से 30 अगस्त तक हर शनिवार को यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी.
  3. हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 07315) हुब्बल्लि से 30 जून से 25 अगस्त तक हर सोमवार को परिचालित होगी. तो वहीं, मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल (गाड़ी संख्या 07316) मुजफ्फरपुर से 3 जुलाई से 28 अगस्त तक हर गु��ुवार को चलेगी.
  4. यशवंतपुर-गया स्पेशल (गाड़ी संख्या 06563) यशवंतपुर से 5 जुलाई से 26 जुलाई तक हर शनिवार को चलाई जाएगी. दूसरी तरफ गया-यशवंतपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 06564) गया से 7 जुलाई से 28 जुलाई तक हर सोमवार को चलेगी.

Also Read: JP Ganga Path: दीघा-शेरपुर-कोईलवर गंगा पथ बनाने का टेंडर जारी, जानिए कब तक होगा तैयार, टोल टैक्स भी देना पड़ेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >