Bihar School: प्रारंभिक विद्यालयों में अब इस तरह जाएगा प्रश्न पत्र, शिक्षा विभाग ने किया बड़ा बदलाव

Bihar School: बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अब परीक्षाएं ई-शिक्षाकोष पोर्टल से संचालित होंगी. मासिक से वार्षिक परीक्षा तक का प्रश्नपत्र ऑनलाइन मिलेगा, जिससे 2 करोड़ से अधिक छात्रों का मूल्यांकन होगा. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar School: बिहार सरकार ने राज्य के सभी 71,632 प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 2 करोड़ 11 लाख छात्रों के मूल्यांकन के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब मासिक, प्रथम त्रैमासिक और द्वितीय त्रैमासिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही, जून महीने के लिए एसाइनमेंट वर्क भी इसी पोर्टल पर दिया जाएगा, जिसे शिक्षकों द्वारा कक्षा में बच्चों को समझाया जाएगा. इस निर्देश को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (एसएसए) को जारी किया है.

परीक्षा और होमवर्क की तय टाइमटेबल

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रारंभिक विद्यालयों में मई महीने में मासिक परीक्षा कराई जाएगी. प्रथम त्रैमासिक परीक्षा जून में होगी, जबकि जुलाई और अगस्त में पुनः मासिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. सितंबर में अर्धवार्षिक परीक्षा होगी. इसके बाद अक्टूबर और नवंबर में मासिक परीक्षाएं, दिसंबर में द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा, और फिर जनवरी एवं फरवरी में मासिक परीक्षाएं होंगी. पूरे शैक्षणिक सत्र की समाप्ति मार्च में वार्षिक परीक्षा से होगी. गर्मी की छुट्टियों में छात्रों को गृहकार्य देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि छुट्टियों के दौरान उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो.

ई-शिक्षाकोष से जुड़ेंगे शिक्षक और छात्र

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा तैयार प्रश्न पत्र सीधे ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे. यह कदम बिहार में डिजिटल शिक्षा को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है. इससे न सिर्फ शिक्षकों को मूल्यांकन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि छात्रों का एक समान और पारदर्शी मूल्यांकन भी सुनिश्चित होगा. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षा संचालन की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों पर होगी, ताकि समयबद्ध रूप से सभी मूल्यांकन कार्य पूरे हो सकें.

ALSO READ: Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर प्रशांत किशोर का हमला, बोले- बिहार के पैसे से अपना प्रचार करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >