Bihar School: प्राइवेट की तरह सरकारी स्कूलों में भी शनिवार को होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Bihar News: बिहार में 31 मई को सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी. इसका उद्देश्य छात्रों की शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ाना है, साथ ही गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित करना भी है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar School: बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक और अभिभावकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के निर्देश पर 31 मई को राज्य भर के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्चतर विद्यालयों में एक विशेष पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित की जाएगी. इसका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अभिभावकों की भूमिका को सशक्त बनाना है.

कई मुद्दों पर होगी चर्चा

इस मीटिंग का मुख्य विषय ‘पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम’ रखा गया है. इसके माध्यम से स्कूल और परिवार के बीच शैक्षणिक संवाद को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है. निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी इस तरह के संवाद होंगे, जहां छात्रों की पढ़ाई, होमवर्क, अनुशासन, स्कूल का वातावरण और पुस्तक वितरण जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी.

घर पर स्टडी कॉर्रन बनाने की सलाह

शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों के अध्ययन को सुचारु बनाए रखने के उपायों से अवगत कराएं. खासकर छात्रों को अप्रैल से मई तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम और अभ्यास पुस्तिकाओं का दोहराव कराने की बात कही गई है. इसके लिए अभिभावकों को घर पर एक ‘स्टडी कॉर्नर’ बनाने की सलाह दी गई है. इस कोने में बच्चों के बैठने की व्यवस्था, पढ़ाई से जुड़ी सामग्री और एक रुटीन चिपकाकर अध्ययन का वातावरण तैयार किया जाएगा.

होमवर्क को ई-शिक्षाकोष पर करें अपलोड

एससीईआरटी द्वारा निर्धारित होमवर्क को ई-शिक्षाकोष पर अपलोड किया गया है, जिसे शिक्षक अभिभावकों को डाउनलोड कर उपलब्ध कराएंगे. साथ ही छात्र डायरी, टीएलएम किट, अभ्यास पुस्तिका और पाठ्यपुस्तकों के रखरखाव की जानकारी भी दी जाएगी. शिक्षकों को यह भी बताया गया है कि पाठ्यपुस्तकों के मुख पृष्ठ और पिछले पन्नों पर लिखी गई यातायात नियम, स्वच्छता, नागरिक बोध जैसे सामाजिक संदेशों को बच्चों के साथ छुट्टियों में साझा करें.

ALSO READ: Bihar Teacher: बिहार में बदल जाएगी असिस्टेंट प्रोफेसरों के नियुक्ति की प्रक्रिया, अब इस आधार पर होगा चयन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >