Bihar School Closed: बिहार के इस जिले में 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, जानिये डीएम का पूरा आदेश

Bihar School Closed: पटना में 26 दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के मुताबिक, क्लास 8वीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिये सुबह 10 बजे से साढ़े 3 बजे तक क्लास चलेगी.

Bihar School Closed: बिहार की राजधानी पटना में 26 दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी किया है कि जिले में 8वीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. जबकि इस दौरान 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिये सुबह 10 बजे से साढ़े 3 बजे तक क्लास चलेगी. बढ़ते ठंड को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो, अगले दो-तीन दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के अनेक जगहों के अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. जबकि अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस कम होने का पूर्वानुमान है.

समस्तीपुर में भी स्कूल बंद

मालूम हो, कड़ाके की ठंड को देखते हुए सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि अन्य कई जिलों में भी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. इससे पहले समस्तीपुर जिले में क्लास 1 से 8 (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय 27 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया था. डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा था, ठंड छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए एहतियातन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

बिहार में अगले तीन दिनों के लिये अलर्ट

इसके साथ ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिवहर जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था. साथ ही पूर्णिया, अररिया, सीवान, भोजपुर, गोपालगंज और सीतामढ़ी में 24 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था. मौसम विभाग की माने तो, बिहार में ठंड अभी और भी सताने वाली है. अगले तीन दिनों तक के लिये कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में 26 दिसंबर तक कोल्ड डे का अलर्ट, अभी और सतायेगी ठंड, जानिये कितने डिग्री तक गिरेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >