Bihar School: शिक्षा विभाग के पैमाने पर खरे उतरे 61 शिक्षक, ACS सिद्धार्थ ने किया सम्मानित

Bihar School: बिहार सरकार की ‘टीचर ऑफ द मंथ’ योजना के तहत अप्रैल माह में राज्य के 61 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है. यह कदम शिक्षा में गुणवत्ता सुधार और शिक्षकों को प्रेरित करने की दिशा में प्रभावशाली साबित हो रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar School: बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन की गुणवत्ता को सुधारने और शिक्षकों को प्रेरित करने के लिए ‘टीचर ऑफ द मंथ’ योजना की शुरुआत की है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के निर्देश पर अप्रैल महीने के लिए राज्य भर के 61 शिक्षकों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है. यह पहल शिक्षकों में नई ऊर्जा भरने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

जिलेवार चयनित शिक्षक

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार, वैशाली जिले के जनदाहा प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चक्काजायब के शिक्षक मो. अजहर को ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का सम्मान मिला है. इसी तरह सुपौल के जगतपुर मध्य विद्यालय की दीप शिखा, छातापुर के केवला प्राथमिक विद्यालय के नरेश कुमार निराला, सीतामढ़ी के परसौनी मध्य विद्यालय की अनुराधा कुमारी और समस्तीपुर के दिघरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ‘मृदुल’ भी इस सम्मान से नवाजे गए हैं.

प्रोत्साहन से बढ़ेगा शैक्षणिक स्तर

इस पहल के तहत समस्तीपुर के हुसनपुर प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय मालदह के बैद्यनाथ रजक, पूर्णिया के मंझेलीहाट मध्य विद्यालय के बिरजू कुमार, कसवा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ठाकुरबाड़ी मुसहरी टोला की उषा कुमारी, पूर्वी चंपारण के महंथ रामजी दास शशि भूषण दास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षिका अनम शेख को भी शामिल किया गया है. इससे शिक्षकों के मनोबल में वृद्धि हो रही है और शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा मिल रही है.

ALSO READ: Bihar Crime: दाखिल-खारिज को लेकर महिला को अकेले में बुलाने का आरोप, CO-राजस्व कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >