Bihar Road Project: पटना में ट्रैफिक के झंझट को कम करने के लिए कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मीठापुर से सिपारा के बीच एलिवेटेड का निर्माण किया जा रहा है, जो कि सितंबर में पूरा हो जाएगा. अब न्यू बाइपास के पास सिपारा पुल के ऊपर काम बाकी रह गया है. सिपारा पुल के ऊपर बनने वाले एलिवेटेड रोड पर 4 गार्डर का काम पूरा हो चुका है. दो गार्डर चढ़ाने का काम बाकी है.
इसके अलावा कास्टिंग, एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम किया जाएगा. सूत्र की माने तो, जुलाई तक यह काम पूरा होने के बाद फिनिशिंग का काम किया जाएगा. सितंबर में इसे आने-जाने के लिए चालू करने की संभावना है. यह काम पूरा होने से मीठापुर से महुली होते हुए पुनपुन की ओर आना-जाना और आसान हो जाएगा.
अभी सिपारा से महुली तक दौड़ रही गाड़ियां
मीठापुर से महुली एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में अभी सिपारा से महुली के बीच एलिवेटेड रोड चालू है. इसके लिए भूपतिपुर के पास बने रैंप से लोग एलिवेटेड रोड पर पहुंचते हैं. मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में मीठापुर से सिपारा के बीच 2.1 किलोमीटर में काम हो रहा है.
न्यू बाइपास के पास काम बाकी
मीठापुर से सिपारा के बीच बन रहे एलिवेटेड रोड में न्यू बाइपास के पास काम बाकी रह गया है. जानकारों के अनुसार, एनएचएआई की वजह से डिजाइन बदले जाने के कारण काम में देरी हुई. इसके लिए 65 मीटर लंबाई बढ़ाने के बाद काम शुरू किया गया.
सिपारा साइड से सिपारा से न्यू बाइपास के उत्तर में फिनिशिंग का काम बाकी है. जबकि मीठापुर की ओर से एलिवेटेड रोड में पिचिग के साथ लाइट लगाने का काम तेजी से हो रहा है. सितंबर के अंत तक निर्माण का काम पूरा हो जाएगा.
यहां बन रही नई सड़क
न्यू बाइपास के पास सड़क के ऊपर में दूसरी नई सड़क बन रही है. यह बनने के बाद अद्भुत दिखेगा. मीठापुर से सिपारा के बीच एलिवेटेड रोड एनएच-30 को पार कर रही है. इस एलिवेटेड रोड के चालू होने से मीठापुर से महुली नौ किलोमीटर की दूरी सात से आठ मिनट में पूरी हो जाएगी. महुली से आगे पुनपुन तक फोर लेन सड़क होने से आवागमन की सुविधा और बढ़ जाएगी. साथ ही सिपारा के पास लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी.
Also Read: पटना से उड़ेगा हेली टूरिज्म, अब मिनटों में घूमिए बिहार के 8 बड़े टूरिस्ट स्पॉट
