Bihar Road Project: बिहार के इस जिले में तीन सड़कें और अंडरग्राउंड नाले का होगा निर्माण, इतने लोगों मिलेगी बड़ी राहत

Bihar Road Project: पटना में तीन नई सड़कें और अंडरग्राउंड नाले का निर्माण होने वाला है. जिसकी लागत करीब 1.20 करोड़ होगी. दीघा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने रविवार को शिलान्यास किया. इससे बड़ी संख्या में लोगों को सहूलियत मिलने वाली है.

Bihar Road Project: बिहार के कई जिलों में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इसी कड़ी में पटना में तीन नई सड़कें और अंडरग्राउंड नाले का निर्माण होने वाला है. दीघा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने रविवार को वार्ड नंबर एक, सात और 22 में 1.20 करोड़ से बनने वाली तीन सड़कों और अंडरग्राउंड नालों का शिलान्यास किया.

लोगों से बातचीत के बाद फैसला

साथ ही शेखपुरा मजार गली स्थित नारायण श्री अपार्टमेंट में लोगों से बातचीत के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं. विधायक ने लोगों के सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिया. विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना से वार्ड एक में अटल पथ के बगल में कनौजिया आवास से साहेब लाल के घर तक बनने वाली सड़क और नाला का निर्माण 17.70 लाख से होना है.

इन जगहों पर बनेगी सड़कें

दरअसल, इस वार्ड में संजय मेहता के घर से शंकर मेहता के घर होते हुए भूषण महतो के मकान तक की सड़क और अंडरग्राउंड नाला के निर्माण पर 20.49 लाख रुपये खर्च होंगे. वार्ड नंबर सात के पटेल नगर के रोड नंबर शून्य में सत्या निवास से मनीष कुमार के घर तक की सड़क और नाला का निर्माण 65.50 लाख रुपये से होगा.

लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

इसके अलावा पाटलिपुत्र अंचल के वार्ड 22 में मकान नंबर 197 से 201 तक 15.64 लाख रुपये से अंडरग्राउंड नाला का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने और जल जमाव से लोगों को काफी कठिनाइयां हो रही थी. इस तरह से लगातार बिहार में सड़कों का निर्माण कार्य जारी है.

29 अगस्त को भी 4 सड़कों का हुआ था शिलान्यास

इससे पहले 29 अगस्त को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पटना की चार सड़कों का शिलान्यास किया था. इन सड़कों का निर्माण करीब एक करोड़ की लागत से होगा. मंत्री नितिन नवीन ने बताया था कि मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना को लेकर चार सड़कों में वार्ड नंब-27 स्थित शिव मंदिर गली से होते हुए ललन शर्मा के मकान तक 24.82 लाख की लागत से नाला और पीसीसी सड़क निर्माण शामिल है. साथ ही यदुनन्दन प्रसाद के मकान से सतघरवा तक 17.56 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण, संत पॉल स्कूल से अजी स्कूटर तक 13.98 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण शामिल है.

Also Read: Voter Adhikar Yatra: पटना में आज बदले गए ट्रैफिक रूट, घर से निकल रहे बाहर तो पहले जानें ये जरूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >