अधूरे पुल ने बढ़ाया खतरा: देर रात डुमरिया में नदी किनारे गिरी सवारी गाड़ी, चालक फरार

Bihar Accident News: डुमरिया–पटना स्टेट हाईवे-69 पर देर रात एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया, हालांकि कोई घटना नहीं हुआ. सुबह स्थानीय लोगों ने वाहन देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वाहन खाली मिला, जबकि चालक फरार है. अधूरे पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जल्द काम पूरा करने की मांग की है.

Bihar Accident News: डुमरिया–पटना स्टेट हाईवे-69 पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. डुमरिया–इमामगंज मुख्य मार्ग पर रजकेल नदी के पास करीब रात 11 बजे एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

सुबह लोगों ने देखा हादसा, पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी रविवार सुबह मिली. जब स्थानीय लोगों ने नदी के नीचे गिरी वाहन को देखा. जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया.

वाहन में नहीं मिला कोई व्यक्ति

हैरानी की बात यह रही कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास न तो कोई सवारी मिली और न ही चालक मौजूद था. आशंका जताई जा रही है कि हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. वाहन हरियाणा का बताया जा रहा. गाड़ी का नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है. वहीं यह फोर्स कंपनी का है.

अस्पताल में भी नहीं मिला कोई घायल

घटना को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भी जांच की गई. लेकिन वहां किसी भी घायल के इलाज की जानकारी की पुष्टि नहीं मिली. इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ.

पुल निर्माण में देरी बनी चिंता का कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि रजकेल नदी पर अब भी पुराने और संकरे पुल से ही आवागमन हो रहा है. स्टेट हाईवे निर्माण के दौरान नए पुल का निर्माण होना था. लेकिन अब तक यह कार्य अधूरा है. संकरे पुल के कारण यहां अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है. जिससे लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ग्रामीणों ने उठाई नए पुल की मांग

इससे लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नए पुल का निर्माण पूरा करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए. तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.

यह घटना एक बार फिर सड़क निर्माण में लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. फिलहाल पुलिस वाहन के मालिक और चालक का पता लगाने में जुटी हुई है.

Also Read: भोजपुर में खौफनाक वरदात: चोरी का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, बेटी की साहस ने बचाई मां की जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ragini Sharma

Published by: Ragini Shamra

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >