Bihar Road Accident: बिहार में हाई स्पीड ट्रक ने डीएसपी की गाड़ी को उड़ाया, इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: बिहार के कैमूर में आज एक हाई स्पीड ट्रक ने डीएसपी की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में डीएसपी और इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. फिलहाल, घायलों का इलाज किया जा रहा है.

Bihar Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में आज शनिवार को भयंकर सड़क हादसा हुआ. एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस घटना में भभुआ मुख्यालय डीएसपी और इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना जिले के मोहनिया थाना इलाके के दादर के पास हुई. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिये हॉस्पिटल ले जाया गया.

पटना से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पटना से भभुआ लौटने के दौरान जैसे ही पुलिसकर्मियों की कार दादर के पास पहुंची. इस दौरान गलत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई. इस घटना में भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चालक राजीव कुमार और करण कुमार घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची मोहनिया पुलिस

इस घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिये मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर विंध्याचल सिंह ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, कार और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल, घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है. इसके साथ ही घटना को लेकर जांच-पड़ताल भी की जा रही है.

Also Read: Industry In Bihar: बिहार में हजारों एकड़ में होगा निवेश, अहमदाबाद की कंपनी खोलेगी स्टील प्लांट, ये बड़े प्रस्ताव भी आये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >