काम पर लौटें नहीं तो होगी कार्रवाई, हड़ताली राजस्व कर्मियों को सरकार का अल्टिमेटम, DM को मिला फ्री हैंड

Bihar News: बिहार में राजस्व सेवाओं में बाधा को लेकर सरकार सख्त हो गई है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने हड़ताल और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं, साथ ही सेवाओं को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है.

Bihar News: बिहार में राजस्व सेवाओं में आ रही बाधाओं को लेकर सरकार अब सख्त रुख में नजर आ रही है. उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ कर दिया है कि आम जनता को सेवाओं से वंचित करने वाली किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को बिना किसी रुकावट के आर्थिक न्याय देना है. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना अनिवार्य है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

हड़ताल को बताया गया अवैध

राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर कर्मचारियों की हड़ताल पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से चल रहा सामूहिक अवकाश पहले ही अवैध घोषित किया जा चुका है. पत्र में जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए व्यवस्था को तुरंत बहाल करें.

‘इज ऑफ लिविंग’ और आर्थिक न्याय पर फोकस

सरकार ने ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘इज ऑफ लिविंग’ को प्राथमिकता दी है. प्रधान सचिव ने बताया कि आर्थिक न्याय संविधान के अनुच्छेद 14, 21, 38 और 39 में निहित है. उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मियों की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना भी है.

दलालों और मुंशियों पर लगेगी रोक

प्रेस विज्ञप्ति में जमीन स्तर पर बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई गई है. कहा गया है कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति में दलाल और मुंशी एक्टिव हो जाते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है. सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के 4.5 करोड़ जमाबंदीधारकों को बिना किसी रिश्वत और बिचौलियों के सीधे और पारदर्शी तरीके से सेवाएं मिलें.

जनता से सीधा संवाद, अभियान जारी

प्रशासनिक सुधार को तेज करने के लिए उपमुख्यमंत्री की ओर से ‘भूमि सुधार जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस अभियान के जरिए विजय सिन्हा सीधे जनता की समस्याएं सुनकर समाधान की कोशिश कर रहे हैं.

Also Read: कल शाम 4 बजे हो सकता है बिहार के नए सीएम का ऐलान, NDA की बैठक में नाम पर लगेगी अंतिम मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >