सम्राट सरकार में राजस्व कर्मियों की बल्ले-बल्ले, निलंबन होने वाला है रद्द

Bihar Revenue Department: बिहार में हड़ताल की वजह से सस्पेंड किए गए राजस्व कर्मियों के लिए अच्छी खबर है. उनका निलंबन रद्द होने वाला है. इस तरह से सम्राट सरकार का यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है. इसे लेकर सभी जिलों के कलेक्टर को विभाग की ओर से लेटर भी जारी किया गया है.

Bihar Revenue Department: बिहार में हड़ताल पर गए कई राजस्व कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन नई सरकार के बनते ही उनके लिए बेहद खास फैसला लिया गया है. राजस्व कर्मियों का निलंबन रद्द होने वाला है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से सभी जिलों के कलेक्टर को एक लेटर जारी किया गया है.

लेटर में क्या-क्या किया गया जिक्र?

जानकारी के मुताबिक, लेटर में कलेक्टर्स को आदेश दिया गया है कि वे राजस्व कर्मियों के निलंबन को रद्द करने को लेकर जरूरी कार्रवाई करें. चर्चा है कि लगभग 200 राजस्व कर्मचारियों का निलंबन रद्द हो सकता है. लेटर में यह भी जिक्र किया गया है कि 11 फरवरी से 19 अप्रैल तक जितने भी राजस्व कर्मियों को सस्पेंड किया गया है, उनका निलंबन रद्द किया जाए.

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दिया था अल्टीमेटम

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों को अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि आम जनता को सेवाओं से वंचित करने वाली किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राज्य सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को बिना किसी रुकावट के आर्थिक न्याय देना है.

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था, राजस्व प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना अनिवार्य है. जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में कई राजस्व कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था.

राजस्व कर्मचारियों की ये थी मांगें

कहा यह भी जा रहा है कि अप्रैल महीने में ही जनगणना शुरू हो गई है. कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से काम प्रभावित ना हो, इसके लिए भी निलंबन रद्द किया जा रहा है. साथ ही पिछले लगभग ढाई महीने से हड़ताल की वजह से कई अंचलों में काम प्रभावित हो रहे हैं. जिन मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर थे, उनमें जमीन म्यूटेशन की प्रक्रिया में सुधार, ग्रेड पे बढ़ाना, गृह जिले में ट्रांसफर समेत अन्य मांगें शामिल हैं.

Also Read: आज दिल्ली जायेंगे सम्राट चौधरी, CM बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >