बिहार के सभी राशन कार्ड होल्डर 31 मार्च तक निपटा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज

Bihar Ration Card: बिहार के राशन कार्ड होल्डरों से जुड़ी जरूरी खबर है. लाभुकों को 31 मार्च तक ई-केवाईसी करवा लेना होगा. ऐसा नहीं करने पर उन्हें अनाज नहीं मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, लगभग डेढ करोड़ परिवार अनाज लेने से वंचित रह सकते हैं.

Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड होल्डरों को 31 मार्च तक ई-केवाईसी करवा लेना होगा. सरकार की तरफ से लाभुकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है. इससे पहले भी यह आदेश राशन कार्ड होल्डरों को दिया गया था. लेकिन इसके बावजूद अब तक बिहार में डेढ लाख ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराया है.

इस वजह से बढ़ाया गया डेडलाइन

जानकारी के मुताबिक, लगभग 18 प्रतिशत लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है. ऐसा नहीं होने पर वे अनाज लेने से वंचित रह सकते हैं. ऐसी परिस्थिती में ई-केवाईसी के लिए अंतिम डेट को बढ़ाया गया है. अब लाभुक 31 मार्च तक ई-केवाईसी करा सकते हैं. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पदाधिकारी के मुताबिक, सभी जिलों के संबंधित पदाधिकारियों को इस मामले में जानकारी दे दी गई है.

इस वजह से आ रही बाधा

पदाधिकारियों को कहा गया है कि जल्द ही लाभुकों का ई-केवाईसी कराया जाए. सबसे पहले 15 फरवरी का डेडलाइन दिया गया था. लेकिन काफी कम संख्या में ई-केवाईसी होने की वजह से डेडलाइन बढ़ाकर 28 फरवरी तक किया गया. लेकिन इसके बावजूद करोड़ों परिवार ई-केवाईसी नहीं करा पाएं. ऐसी स्थिति में एक बार फिर डेडलाइन बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया है. कहा यह भी जा रहा है कि लोगों के बीच जागरुकता की कमी की वजह से भी काफी लोग इससे छूटे हुए हैं.

दूसरे राज्य में भी रहने पर मिलेगी ये सुविधा

जानकारी के मुताबिक, किसी भी राज्य में रहकर ई-केवाईसी कराया जा सकता है. पदाधिकारी के मुताबिक, ऐसे बहुत से बिहार के लोग हैं जो दूसरे राज्य में रह रहें हैं. लेकिन ई-केवाईसी के लिए उन्हें बिहार आने की जरुरत नहीं है. दरअसल, देशभर में ई-केवाईसी कराने की सुविधा है. ऐसे में दूसरे राज्य में रहते हुए भी बिहार के लोग किसी नजदीकी जनवितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं.

Also Read: एनर्जी सेक्टर में 5 साल में 78,000 करोड़ होंगे निवेश, बिहार सरकार ने तैयार किया ब्लू प्रिंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >