Bihar Rain Alert: बिहार में अगले 3 घंटे में वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश! इन 13 जिलों में IMD का अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है. रविवार को पटना सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से हुआ है.

Bihar Rain Alert: बिहार में रविवार को मौसम ने करवट ली, जिससे पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. राजधानी पटना सहित कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई. वहीं, मधुबनी जिले में 19.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी.

वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य के 13 जिलों औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में अगले तीन घंटों में वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.

मौसम में बदलाव के पीछे प्रमुख कारण

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.01 से 5.8 किमी ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है. साथ ही, उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्व राजस्थान तक एक द्रोणी रेखा गुजर रही है. इन सभी मौसमी कारकों के संयुक्त प्रभाव से बिहार में रविवार को मौसम बदला और तापमान में गिरावट देखी गई.

राज्यभर में तापमान में गिरावट

प्रदेश के 32 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सबसे अधिक गिरावट 9.4 डिग्री सेल्सियस तक देखी गई. बांका जिले में रविवार को 36.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दिन रहा, जबकि सहरसा के अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

पटना का मौसम और आगे की संभावना

पटना में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे और दिन में दो-तीन बार हल्की बूंदाबांदी हुई. इसके चलते अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >