बिहार में 9 अप्रैल तक आंधी, बारिश और वज्रपात का डबल अलर्ट, आपके जिले में कैसा रहेगा हाल

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेज हवा, बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. उत्तर बिहार के जिलों में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दो दिनों का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से बिहार के ऊपर मौसम का सिस्टम एक्टिव हो गया है. इससे मौसम अचानक बदल सकता है. इसी कारण अगले कुछ दिनों तक बिहार के ज्यादातर इलाकों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

कई जगहों पर वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा खराब रह सकता है. इन दिनों तेज हवा, बारिश और आंधी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने अलर्ट में क्या कहा

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में कोई खास चेतावनी नहीं है. पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 अप्रैल को उत्तर बिहार और सीमांचल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया शामिल हैं. इन जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, वैशाली, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जगहों पर भी मौसम खराब हो सकता है, लेकिन असर थोड़ा कम रहेगा. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित जगहों पर रहें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में सरकारी कर्मचारियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए मिलेगा सिर्फ एक मौका, सरकार का आदेश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >