1 और 2 मई को बिहार के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा. आइये जानते है बिहार के किस जिले में मौसम विभाग ने कौन सा अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में एक मई और दो मई को बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन दो दिनों में राज्य के कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

1 मई को किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 1 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में मौसम सामान्य रहेगा. इसके अलावा बिहार के लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और बांका शामिल हैं. इन जिलों में गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

2 मई को दिख सकता है मौसम का विकराल रूप

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 2 मई को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा. इस दिन बिहार के किसी भी जिले में ग्रीन अलर्ट नहीं है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वहीं, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में गरज-चमक, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवा और कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी MLC कैंडिडेट अरविंद शर्मा ने भरा नामांकन, सीएम सम्राट चौधरी समेत कई एनडीए नेता रहे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >