Manish Kashyap: जनसुराज का दामन थामेंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप, इस दिन लेंगे पार्टी की सदस्यता

Manish Kashyap: बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद मनीष कश्यप ने अब नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने का फैसला लिया है. 23 जून को वे जन सुराज में शामिल होंगे और चनपटिया सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. जनहित को प्राथमिकता बताते हुए मनीष ने कहा कि अब वे बिना किसी दबाव के जनता की आवाज बनेंगे.

Manish Kashyap: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. जन आवाज के दम पर चर्चा में आए यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप अब जनसुराज पार्टी से राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने जा रहे हैं. 23 जून को वे आधिकारिक रूप से प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले इस अभियान में शामिल होंगे और 2025 विधानसभा चुनाव में चनपटिया सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

इससे पहले मनीष ने 7 जून को सोशल मीडिया लाइव में बीजेपी से इस्तीफे का ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि, “मैं पार्टी में रहकर वो बात नहीं कह पा रहा था जो लोगों की ज़रूरत थी. जब मैंने अपने गांव चनपटिया जाकर लोगों से बात की, तभी यह निर्णय लिया कि अब बिना किसी राजनीतिक दबाव के जनहित की लड़ाई लड़नी होगी.”

बीजेपी से मोहभंग का कारण

मनीष ने पीएमसीएच पिटाई कांड का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनके साथ बदसलूकी हुई, तब बीजेपी के किसी भी बड़े नेता ने हाल-चाल तक नहीं पूछा. “मैं सड़क पर पीटा गया और पार्टी चुप रही. ऐसे में वहां रहना मतलब आंखों के सामने हो रहे अन्याय पर चुप रहना.”

‘परिवार के कहने पर बीजेपी जॉइन किया था’

मनीष कश्यप ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी जॉइन किया था और कहा था कि उन्होंने यह कदम अपनी मां की इच्छा के अनुसार उठाया. लेकिन अब वे मानते हैं कि बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी में रहकर जनता की समस्याओं को सही से उठाना संभव नहीं है.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सीधा हमला

मनीष ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से है. “मैं उस कुर्सी से लड़ रहा हूं, जिस पर बैठकर आम आदमी को लूटा जा रहा है.”अब मनीष कश्यप जन सुराज के टिकट पर चनपटिया से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. उनका दावा है कि वे किसी भी पार्टी की कठपुतली नहीं बनेंगे. “अब मैं खुलकर जनता के मुद्दे उठाऊंगा और राजनीति को सेवा का माध्यम बनाऊंगा.”

Also Read: बिहार का ये रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >