Bihar Politics: पटना के थियेटर पहुंचे राहुल गांधी, करीब 400 लोगों संग देख रहे फिल्म ‘फुले’, बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल

Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार के दरभंगा जिले में पहुंचे जहां वे NSUI के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. दरभंगा के बाद वे राजधानी पटना पहुंचे. जहां के सिटी सेंटर मॉल के INOX थियेटर में करीब 400 लोगों के साथ फिल्म ‘फुले’ देख रहे हैं. इससे पहले दरभंगा में उन्होंने देश में जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा कटाक्ष किया था.

Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार पहुंचे. बिहार के दरभंगा जिले में उन्होंने शिरकत की. यहां जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर छात्रावास पहुंचे. इस दौरान वे छात्रों से संवाद तो नहीं कर पाएं लेकिन मंच से ही छात्रों को संबोधित जरूर कर दिया. जिसके बाद वे राजधानी पटना लौटे. पटना के सिटी सेंटर मॉल के आईनॉक्स थियेटर में वह चर्चित फिल्म ‘फुले’ देख रहे हैं.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी यह फिल्म करीब 400 लोगों के साथ देख रहे हैं. बता दें कि, यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा फुले पर बनाई गई है. इस बीच खबर यह भी है कि, इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थियेटर के बाहर जमकर बवाल किया. दरअसल, आरोप लगाया कार्यकर्ताओं की ओर से कि, पास होने के बावजूद राहुल गांधी के साथ थियेटर में जाने नहीं दिया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. बता दें कि, आईनॉक्स में 2.20 से 5.20 बजे तक के शो के लिए 400 टिकट बुक किए गए हैं. फिल्म के लिए स्पेशल पास बांटे गए.

प्रदेशभर से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता

यह भी खबर है कि, पास में राहुल गांधी की फोटो लगी है. उस फोटो के जरिये उन्हें ‘सामाजिक न्याय का नायक’ बताया गया. इसके साथ ही उसमें बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का फोटो भी लगाया गया. कहा जा रहा है कि, कुछ ही नामचीन नेताओं को राहुल गांधी के साथ फिल्म देखने की अनुमति मिली. उनके अलावा बिहार के कई जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ता भी फिल्म देख रहे हैं.

दरभंगा में मंच से जातीय जनगणना को लेकर किया कटाक्ष

बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी ने दरभंगा में जातिगत जनगणना को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी. साथ ही मंच से यह भी कहा था कि, 24 घंटे अत्याचार हो रहा है. पेपर लीक हो रहा है. आपको बोलने नहीं दिया जा रहा है. जातीय जनगणना सही तरीके से होना चाहिए. साथ ही दवाब में आकर जातीय जनगणना पीएम मोदी की ओर से कराने की बात कही. कुल मिलाकर देखा जाए तो राहुल गांधी के बिहार आगमन के बाद कई तरह की गतिविधियां देखने के लिए मिल रही है.   

Also Bihar: Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी के लिए सीएम नीतीश से भिड़े तेजस्वी यादव, किया बड़ा हमला 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >