‘लोगों को लालू यादव से सीखना चाहिए…’, आखिर किस मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने राजद सुप्रीमो पर कसा तंज?

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने महनार जनसभा में जनता से आह्वान किया कि इस बार वोट बच्चों के भविष्य के लिए दें. भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा की बदहाली को लेकर नेताओं पर जमकर निशाना साधा. लालू परिवार पर हमला बोला. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Politics: जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने महनार की जनसभा में जनता से भावनात्मक और व्यावहारिक अपील की. उन्होंने लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार के लोगों को उनसे यह सीख लेनी चाहिए कि एक पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए कितना चिंतित रहता है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू जी का बेटा तो नौवीं कक्षा भी पास नहीं कर पाया, फिर भी वे उसे ‘राजा’ बनाना चाहते हैं. दूसरी ओर बिहार के आम लोगों के बच्चे मैट्रिक, बीए, एमए कर चुके हैं, लेकिन नौकरी के नाम पर उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है. इस बार वोट नेताओं के नाम पर नहीं, बल्कि अपने बच्चों की पढ़ाई और नौकरी के हक में देना चाहिए.

बिहार की राजनीति को बदलने का वक्त

प्रशांत किशोर के महनार आगमन पर जढ़ुआ मोड़, बिदुपुर गांधी चौक, चेचर संग्रहालय, चांदपुरा, बिलट चौक जैसे स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ. जनसुराज का नारा लेकर जुटे लोग प्रशांत किशोर की बातों से पूरी तरह सहमत नजर आए. उन्होंने कहा कि अब बिहार की राजनीति को बदलने का वक्त आ गया है. जनता को उन नेताओं से सवाल पूछना चाहिए जिन्होंने सालों तक सिर्फ वादे किए, लेकिन आम आदमी के जीवन को बेहतर नहीं बना सके.

भ्रष्टाचार पर किया करारा प्रहार

प्रशांत किशोर ने बिहार के अफसरशाही पर भी करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज राज्य के अफसर राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटवाने तक के काम में रिश्वत ले रहे हैं. यह सिस्टम गरीबों का खून चूस रहा है. अब वक्त है कि जनता उन्हें सबक सिखाए. उन्होंने घोषणा की कि दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को ₹2000 पेंशन दी जाएगी. साथ ही 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी. युवाओं को बाहर जाकर मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी. वे बिहार में ही सम्मानजनक रोजगार पाएंगे.

ALSO READ: Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर प्रशांत किशोर का हमला, बोले- बिहार के पैसे से अपना प्रचार करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >