नितिन नवीन का इस्तीफा मंजूर, अधिसूचना जारी, बोले- बिहार के साथ अटूट संबंध बना रहेगा

Bihar Politics: बीजेपी चीफ नितिन नवीन ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. वो पटना के बांकीपुर सीट से विधायक चुने गए थे. नितिन नवीन के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई है.

Bihar Politics: बिहार के बांकीपुर सीट से विधायक रहे नितिन नवीन ने अपना इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा ने सोमवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी. नितिन नवीन राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं, इसलिए उन्हें विधायक पद छोड़ना जरूरी था. उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट अब खाली हो गई है.

अधिसूचना में बताया गया कि नितिन नवीन ने 30 मार्च को संविधान के नियमों के तहत अपना इस्तीफा दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया. इसके साथ ही यह सीट उसी दिन से रिक्त मानी गई. नितिन नवीन 2006 से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं.

इस्तीफा के बाद भावुक दिखे नितिन

इस्तीफा देने के बाद नितिन नवीन काफी भावुक भी नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि उनकी मां ने उनके मंत्री बनने तक का इंतजार किया, लेकिन जैसे ही वह उस मुकाम तक पहुंचे, उनकी मां इस दुनिया से चली गईं. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और जनता का भी आभार जताया और कहा कि उनका यह रिश्ता हमेशा बना रहेगा.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूंगा. मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीएम नीतीश ने भी दिया इस्तीफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा नेता बिहार में दूसरा नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश ने हमेशा राजनीति में एक अलग उदाहरण पेश किया है.

इसी बीच नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने दोनों नेताओं की नीतियों और बयानों पर सवाल उठाए. नितिन नवीन और नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: चाचा जी तड़ीपार! रोहिणी आचार्य का ऐसा वार! लिखा ‘ऑपरेशन नीतीश फिनिश’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >