Bihar Politics: ‘बिहार की मांग सुन लिए निशांत’, सीएम नीतीश के बेटे के बर्थडे पर जेडीयू ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर ने सियासी माहौल गरमा दिया. दरअसल, पोस्टर पर लिखा है कि, ‘बिहार की मांग सुन लिए निशांत, बहुत बहुत धन्यवाद’.

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. इस बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का जन्मदिन है. इस खास मौके पर जेडीयू ऑफिस के बाहर बड़ा-सा पोस्टर लगाया गया, जिसके बाद सियासी माहौल और भी गरमा गया. दरअसल, जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर में लिखा गया कि, ‘बिहार की मांग सुन लिए निशांत, बहुत बहुत धन्यवाद’. इस पोस्टर के सामने आने के बाद सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.

निशांत को बताया प्रभावी नेता

जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर पर गौर करें तो, निशांत कुमार की तस्वीर को प्रमुखता से छापी गई. उन्हें एक प्रभावी नेता के तौर पर दिखाया गया. इस पोस्टर को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है कि, निशांत कुमार बिहार की सक्रिय राजनीति में एंट्री लेने जा रहे हैं. इतना ही नहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में भी उनकी अहम भूमिका होगी. हालांकि, जेडीयू या फिर पार्टी के किसी भी नेता की ओर से इसे लेकर आधिकारिक रूप से बयान नहीं आया है. लेकिन, निशांत कुमार के बर्थडे पर हलचल तेज हो गई है.

अब तक राजनीति से दूर हैं निशांत

वहीं, निशांत कुमार की बात करें तो, वे राजनीति में आने से हमेशा इनकार ही करते रहे हैं. उन्होंने बिहार की राजनीति से भी दूरी बना रखी है. लेकिन, कई बार किसी समारोह के दौरान अपने पिता को ही फिर से सीएम बनाने की लोगों से अपील करते जरूर दिखें. निशांत इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट हैं. इससे पहले उनकी तस्वीर खूब चर्चे में छा गई थी. जब वे पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन के पांव छूने के लिए झूके थे. इस दौरान उनकी जमकर सराहना की जा रही थी.

निशांत के बर्थडे पर चर्चा तेज

निशांत कुमार के सरल और शांत व्यवहार की अक्सर तारीफ होती है. ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. वहीं, देखना होगा कि, आगे आखिर क्या कुछ बिहार की सियासत में निशांत कुमार को लेकर देखने के लिए मिलता है.

Also Read: Bihar Flood Alert: पटना में गंगा, सोन और पुनपुन नदी उफनाई, खतरे के लाल निशान को किया पार, इमरजेंसी नंबर जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >