14 और 15 तारीख को NDA विधायक पटना में ही रहें, सियासी हलचल के बीच फरमान जारी

Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल के बीच एनडीए के विधायकों के लिए फरमान जारी किया गया है. विधायकों को कहा गया है कि 14 और 15 अप्रैल को वे पटना में ही रहें. चर्चा है कि राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर यह फरमान जारी किया गया है.

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज है. आज सुबह मंत्री विजय चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. दूसरी तरफ पटना के डीएम त्यागराजन एसएम लोकभवन पहुंचे. लगभग 30 मिनट तक डीएम की राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात हुई.

एनडीए विधायकों के लिए फरमान जारी

इस बीच एनडीए के 202 विधायकों के लिए फरमान भी जारी कर दिया गया है. एनडीए विधायकों से कहा गया है कि 14 और 15 अप्रैल को वे पटना में ही रहें. चर्चा है कि बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना को देखते हुए ही यह फरमान जारी किया है. ऐसे में 14 और 15 अप्रैल का दिन बिहार की सियासत के लिए बेहद खास माना जा रहा है. साथ ही शपथ ग्रहण की तैयारियां भी तेज हो गई हैं.

पीएम मोदी शपथ ग्रहण में हो सकते हैं शामिल

शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पटना जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है. डीएम त्यागराजन एसएम ने राज्यपाल से मुलाकात कर वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट, सुरक्षा घेरा, और पार्किंग व्यवस्था की पूरी जानकारी साझा की.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर परिंदा भी पर नहीं मार सके, ऐसी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. पुलिस और प्रशासन के बीच पल-पल का समन्वय बनाया जा रहा है ताकि समारोह बिना किसी रुकावट हो सके.

शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया पर्यवेक्षक

नए सीएम की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है. अब वही बिहार में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह खुद को पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता मानते हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाना उनका कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि वह 14 अप्रैल को बिहार पहुंचेंगे और पार्टी की प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे.

Also Read: बिहार के बस संचालकों के लिए गाइडलाइन जारी, मनमाने वसूली पर लगेगी ब्रेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >