Bihar Politics: 'बेशर्मी की हद पार हो गई', RJD की बैठक में पहुंचे MLA मुकेश रोशन BJP सांसद पर भड़के

Bihar Politics: आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी पर विवादित बयान दिया. उन्होंने नीट छात्रा मौत मामले में बीजेपी से सवाल किया. साथ ही सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार और दबाव की राजनीति का भी आरोप लगाया.

Bihar Politics: पटना में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है. इससे पहले पार्टी के विधायक मुकेश रोशन ने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी पर पलटवार किया. तेजस्वी यादव को लेकर राजीव प्रताप रूडी ने बयान दिया था, जिससे नाराज होकर मुकेश रोशन ने सांसद के साथ-साथ भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाया.

मुकेश रोशन ने मीडिया के सवाल पर क्या कहा?

मीडिया ने मुकेश रोशन से सवाल किया कि राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि तेजस्वी यादव जब बाहर रहते हैं तो बिहार में अपराध कम होता है और जब आते हैं तो अपराध बढ़ जाता है, इस पर वह भड़क गए. विधायक ने कहा, क्या राजीव प्रताप रूडी के यहां बच्चा होगा तो वो तेजस्वी यादव का बच्चा होगा? हद हो गई है. इन लोगों ने सब कुछ बर्बाद कर रखा है. बेशर्मी की भी हद पार कर दी है.

बीजेपी पर बोला हमला

मुकेश रोशन ने यह भी कहा कि भाजपा के लोगों को पटना में नीट की छात्रा की हत्या जैसे मामलों पर जवाब देना चाहिए. लेकिन जब पत्रकार सवाल करते हैं तो भाजपा नेता हर हर महादेव, जय श्रीराम, भारत माता की जय कहकर बचने की कोशिश करते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग सत्ता की मलाई चाटने में लगे हैं और सत्ता के संरक्षण में अधिकारियों पर दबाव है, जिस वजह से इस तरह की घटनाएं फल-फूल रही हैं. मुकेश रोशन ने यह भी कहा कि राजीव प्रताप रूडी वही हैं न जो एंबुलेंस में दारू और बालू ढोने का काम करता था. ये लोग जो काम कर रहे हैं न बिहार के लोग देख रहे हैं.

कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर क्या कहा?

तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर मुकेश रोशन ने कहा, हमारी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं हैं. हमलोग के नेता और बिहार के भविष्य तेजस्वी यादव आगे आएं और संगठन की मजबूती के लिए, बिहार के हर युवा को नौकरी देने और सड़क पर हो या सदन में संघर्ष करें, हम सब उनके साथ हैं.

Also Read: Amrit Bharat Express: बिहार के इस स्टेशन पर भी होगा सीतामढ़ी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, जानिए टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >