Bihar Politics: ‘राजद का चाल और चरित्र वही है’, मंत्री दीपक प्रकाश ने तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर कसा तंज

Bihar Politics: तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर मंत्री दीपक प्रकाश ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, राजद का सिर्फ चेहरा बदला है. पार्टी के चाल और चरित्र वही हैं. साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार में कानून-व्यवस्था मजबूत होने का दावा भी किया.

Bihar Politics: 25 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. इसके बाद से सत्ता पक्ष के लोग लगातार हमलावर बने हुए हैं. इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया. इसके साथ ही उन्होंने क्लियर यह कह दिया है कि तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बन जाने से आरजेडी की कार्यशैली और नीति में कोई बदलाव नहीं होगा.

‘तेजस्वी को मिला पद सिर्फ औपचारिक’

दीपक प्रकाश ने एयरपोर्ट पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए यह भी कहा कि राजद का सिर्फ चेहरा बदला है. चाल और चरित्र अभी भी वही है. तेजस्वी यादव का मिला नया पद सिर्फ औपचारिक है. इससे उनकी सोच और नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 1990 से लेकर 2005 तक बिहार में जंगलराज था. उसी तरह आज भी इनका चाल और चरित्र है. इस तरह से दीपक प्रकाश ने तेजस्वी यादव पर खूब तंज कसा.

एनडीए सरकार को लेकर किया दावा

मंत्री दीपक प्रकाश ने एनडीए की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा, एनडीए सरकार में बिहार में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार अब विकास के रास्ते पर चल चुका है और पीछे मुड़ने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है. तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद राजद के नेता और कार्यकर्ता उन्हें बाधाइयां दे रहे थे. लेकिन तेजस्वी यादव को यह पद मिलने पर खुद उनकी बहन ने उन पर कटाक्ष किया था.

रोहिणी ने एक्स अकाउंट पर क्या लिखा था?

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर तंज भरे लहजे में तेजस्वी यादव को बधाई दी थी. रोहिणी आचार्य ने लिखा था, ‘सियासत के शिखर-पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और “गिरोह-ए-घुसपैठ” को उनके हाथों की “कठपुतली बने शहजादा” की ताजपोशी मुबारक.’ इस तरह से रोहिणी आचार्य ने तंज कसा था.

Also Read: Water Metro In Bihar: अप्रैल से कर सकेंगे वाटर मेट्रो की सवारी, सुबह 10 से रात 8 बजे तक चलेगी, जानिए किराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >