Bihar Politics: बस इतने मिनट में हो जायेगा महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट फाइनल, कांग्रेस MP का बड़ा दावा

Bihar Politics: कांग्रेस एमपी मनोज कुमार ने शुक्रवार को कहा कि महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. दिक्कत तो वह एनडीए में है. क्योंकि, चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर कांग्रेस एमपी मनोज कुमार ने कहा है कि सीएम फेस को लेकर हमारे ब्लॉक में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि हमलोगों में सीएम फेस को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है. इंडिया ब्लॉक के सभी नेता बैठक करेंगे और 30 मिनट में तय कर लेंगे कि हमारा सीएम कौन होगा.

सीट का बंटवारा हो गया है- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता मनोज कुमार ने आगे कहा कि हमारे बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है. सीट का बंटवारा हो गया है. अलायंस के सभी लोग खुश हैं. कांग्रेस कहां-कहां से चुनाव लड़ेगी, जल्द ही इसके बारे में बताया जाएगा.

सवर्ण नेता की नाराजगी पर क्या बोले

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से एससी-एसटी को ज्यादा प्राथमिकता दिए जाने पर सवर्ण कांग्रेस के नेता नाराज हैं. जब इस पर कांग्रेस सांसद से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी जातियों, धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलती है. अपने अनुभव से कहूं तो सभी वर्गों- महादलित, दलित, अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अन्य सभी सामाजिक समूहों के लोगों ने मुझे वोट देकर समर्थन दिया है.

मनोज कुमार ने कहा कि कांग्रेस को सभी जातियों, धर्मों और समुदायों का प्यार मिला है. मुझे नहीं पता कि ये रिपोर्ट कहां से आती हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के भीतर विभिन्न जातियों, धर्मों और समुदायों के सभी नेता आपस में बहुत अच्छे से मिलते-जुलते हैं. बिहार में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनाने के लिए हम लोग काम कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी के वादों पर क्या बोले कुमार

प्रधानमंत्री मोदी के सिवान दौरे पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है. जब-जब चुनाव आते हैं तो इस तरह के दौरे पर घोषणाएं होती है. यह सिर्फ घोषणाएं होती हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं होता है. बरसात के मौसम में बाढ़ की कई योजना के बारे में पूर्व में कहा गया. लेकिन, बाढ़ के दौरान बिहार की क्या स्थिति रहती है? बिहार में महंगाई चरम पर है, शिक्षा का स्तर खराब है. बिहार में पलायन हो रहा है. बिहार की जनता जान चुकी है यह सिर्फ घोषणाएं हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में पेपरलेस होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया, 1990 से 1995 तक के दस्तावेज होंगे स्कैन, हर रिकॉर्ड मिलेगा ऑनलाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >