बिहार में जहरीले पेय पदार्थ से मौत पर जीतन राम मांझी का बयान, बताया कहां हो रही गड़बड़ी

Bihar Politics: मोतिहारी में जहरीले पेय पदार्थ से 4 लोगों की मौत हो गई. अब यह मामला सियासी रूप लेता जा रहा है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, सरकार का काम कानून बनाना है और इसे इंप्लीमेंट करना हम सबका काम है.

Bihar Politics: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जहरीले पेय पदार्थ के सेवन से 4 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही 15 लोगों की हालत गंभीर भी बनी हुई है. यह मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, शराबबंदी ठीक है. लेकिन इसके इंप्लीमेंटेशन में कहीं ना कहीं गड़बड़ी है. सरकार का काम कानून बनाना है लेकिन उसे इंप्लीमेंट करना, हम सबका काम है.

क्या हुई थी पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, सभी मृतकों ने जहरीले पेय पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजनों की ओर से अस्पताल ले जाने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जांच तेज कर दी है. साथ ही तुरकौलिया के थानेदार उमाशंकर मांझी को सस्पेंड कर दिया गया है.

इन मुद्दों पर भी मांझी ने दिया बयान

मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा, उन्होंने स्वेच्छा से यह निर्णय लिया है. हमारे यहां चार सदन है और उनमें से राज्यसभा के सदस्य वे अब तक नहीं बन पाए थे. ऐसे में अब वह राज्यसभा जा रहे हैं. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार को जीतन राम मांझी ने शुभकामनाएं भी दी.

हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर खुलेआम फायरिंग करने के मामले में मांझी ने कहा, उसके बारे में वह खुद ही सफाई दे देंगे. यह अदालत का मामला है. मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. आरोप लगना और आरोप प्रूफ लगना दोनों दो बात है. अगर आरोप सही होगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी. इस आरोप पर दानिश रिजवान ने सफाई दी थी और फायरिंग वाले वीडियो को एआई जेनरेटेड बताया था.

Also Read: रक्सौल में बिजली बिल से जुड़ी समस्या का समाधान 3 दिनों में, इस दिन लोगों से सुनी जाएगी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >