जदयू दफ्तर में फिर लगेगा जनता दरबार, रोज 3 मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं, देखें किस दिन किस मंत्री की ड्यूटी

Bihar Politics: पटना स्थित जदयू दफ्तर में एक बार फिर जनता दरबार शुरू हो गया है. अब रोजाना तीन मंत्री लोगों की समस्याएं सुनेंगे. नीतीश कुमार के निर्देश पर पूरे सप्ताह का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.

Bihar Politics: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने एक बार फिर जनता दरबार की शुरुआत कर दी है. पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में अब रोजाना तीन मंत्री बैठकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर पूरे सप्ताह का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से कार्यक्रम की आधिकारिक सूची जारी की गई. जन सुनवाई कार्यक्रम हर दिन सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा.

सोमवार और मंगलवार को कौन मंत्री सुनेंगे शिकायतें

सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह और ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार जनता की समस्याएं सुनेंगे. मंगलवार को डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री शीला मंडल और ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल लोगों से मुलाकात करेंगे.

बुधवार को निशांत कुमार की ड्यूटी

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा जनता दरबार में मौजूद रहेंगे. वहीं गुरुवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी और समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता लोगों की समस्याएं सुनेंगी. शुक्रवार को डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव, योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान जनता से सीधा संवाद करेंगे.

चुनाव के कारण बंद हुआ था कार्यक्रम

जदयू का यह जन सुनवाई कार्यक्रम पहले भी लंबे समय तक चलता रहा है. जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तब वे खुद जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनते थे. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान यह कार्यक्रम रोक दिया गया था.

अब पार्टी ने इसे दोबारा शुरू कर दिया है ताकि लोगों को अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों तक पहुंचाने का मौका मिल सके. पार्टी का कहना है कि तय समय और दिन के अनुसार मंत्री मौजूद रहेंगे, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

Also Read: ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए पटना पहुंची सीवान पुलिस, कोर्ट स्टे की जानकारी मिलते ही लौटी टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >