Bihar Politics: सीट बंटवारे पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का RJD को दो टूक, बोले- पार्टी जो सीटें चाहती हैं, वह मिलेंगी

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि हम इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी दमखम से लड़ेंगे. पार्टी प्रदेश में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए हर कदम उठाने को तैयार है.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में मिली हार के बाद पार्टी ने रणनीति में बदलाव किया है. पार्टी अब संगठन को मजबूत करने में लगी है. इसे लेकर कई फेरबदल भी किये गए. कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने का मन बनाए हुए है. इसी को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं का दौरा बिहार में शुरू हो गया है.

अखिलेश प्रसाद सिंह बोले- प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मोतिहारी में कांग्रेस को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था. आगामी चुनाव में यहां से विधानसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी. पिछले 15 दिनों के अंदर राहुल गांधी दो बार बिहार आ चुके हैं. अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार आने वाले हैं. उन्होंने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि कांग्रेस जो सीटें चाहती हैं, वह मिलेंगी. यह मैं जानता हूं.

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर क्या बोले

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि अभी तो वे आए ही नहीं हैं, उनकी परीक्षा बाकी है. वैसे उनके आने से महागठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. यह लोकतंत्र है और कोई भी राजनीति में आ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से पिछले पांच साल बिहार में सरकार चली है, उससे कोई खुश नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कांग्रेस जीतने के लिए उतरेगी- कृष्णा अल्लावरु

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी गुरुवार को बिहार पहुंचे थे. उन्होंने कहा था कि लड़ाई छोटी हो या बड़ी हो, लड़ाई जीतने के लिए लड़ी जानी चाहिए. बिहार में कांग्रेस भी लड़ाई लड़ेगी और न केवल जीतने के लिए लड़ेगी बल्कि जीतेगी भी. अल्लावरु बिहार कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने का बाद पहली बार पटना पहुंचे थे। इसके बाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी बिहार की राजधानी पटना पहुंची थी.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार’, जदयू ऑफिस के बाहर समर्थकों ने लगाया पोस्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >