Bihar Politics: कांग्रेस ने विधायकों को बुलाया दिल्ली, बड़ी बैठक में राहुल-खरगे रहेंगे मौजूद, किस मुद्दे पर होगी चर्चा?

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो-एक्स)

Bihar Politics: दिल्ली में कांग्रेस की आज बड़ी बैठक होने वाली है. इस बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे. बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. यह बैठक इंदिरा भवन में होगी.

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पार्टी के सभी सांसद, विधायक और एमएलसी भी बैठक में मौजूद रहेंगे. बैठक की शुरुआत 4:30 से होगी, जिसमें पार्टी से जुड़े खास मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

चुना जा सकता है विधायक दल का नेता

बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हो सकती है. यह भी संभावना जताई जा रही है कि विधायक दल का नेता चुना जा सकता हैं. बिहार में अब तक विधायक दल का नेता नहीं चुना गया है. बिहार विधानसभा का एक सत्र हो चुका है. जल्द ही बजट सत्र की भी शुरुआत होगी. लेकिन इस बीच दिल्ली में होने वाली बैठक में विधायक दल के नेता पर सहमति बन सकती है.

बैठक से गायब रहने वाले विधायकों पर भी चर्चा

मनरेगा आंदोलन के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होने वाले विधायकों को लेकर भी चर्चा हो सकती है. चनपटिया के अभिषेक रंजन और वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र प्रसाद बैठक में शामिल नहीं हुए थे. साथ ही बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भी बैठक बुलाई थी, जिसमें मनिहारी के विधायक मनोहर सिंह नहीं पहुंचे थे. इन विधायकों से बैठक में शामिल नहीं होने की वजह जानने की कोशिश की जा सकती है.

आरजेडी भी करेगी बड़ी बैठक

आरजेडी भी बड़ी बैठक करने वाली है. 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. यह बैठक इस वजह से खास मानी जा रही है क्योंकि तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद खुद ही यह बड़ी घोषणा कर सकते हैं. लेकिन इसे लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read: Patna News: एयरपोर्ट की तरह पटना जंक्शन पर प्रीमियम पार्किंग सिस्टम, जानिए टू और फोर व्हीलर के लिए कितना देना पड़ेगा चार्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >